Asian Games 2026: India vs Japan Cricket Schedule


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट का शेड्यूल जारी हो चुका है। भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर को सीधे क्वार्टरफाइनल में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। भारत का मैच किस टीम से होगा, यह अभी तय नहीं है।

एशियन गेम्स में 10 पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगे। वहीं अफगानिस्तान सहित 6 टीमें प्रीलिमिनरी राउंड खेलेंगी।

टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मैच तभी संभव है, जब दोनों टीमें फाइनल में पहुंचे। टूर्नामेंट नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में होगा।

भारत का मैच नेपाल या अफगानिस्तान से संभव

प्रीलिमिनरी राउंड की 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। अफगानिस्तान, नेपाल और जापान ग्रुप-A में हैं। वहीं हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया और ओमान ग्रुप-B में शामिल हैं। दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

भारत का मुकाबला ग्रुप-ए की नंबर-2 टीम से होगा। ज्यादा संभावना है कि ग्रुप A में अफगानिस्तान टॉप करे। बची 2 टीमें में नेपाल ज्यादा मजबूत नजर आती है। हालांकि इनके बीच मैच होने के बाद ही भारत को उनका विरो

महिला टूर्नामेंट 6 दिन, पुरुष 10 दिन चलेगा

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक चलेगा। फाइनल 22 सितंबर को होगा। वहीं पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। इसका फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत ने 2023 एशियन गेम्स में मेंस और विमेंस कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।

महिला टीम जापान से पहला मैच खेलेगी

भारत की महिला टीम 18 सितंबर को जापान से पहला मैच खेलेगी। महिला कैटेगरी में सिर्फ 8 टीमें हैं। इसलिए इनके क्वार्टरफाइनल मुकाबले पहले से तय हैं।

एशियन गेम्स के लिए भारत के लिए दोनों टीमें घोषित

भारत एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान कर चुका है। श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है।

भारतीय महिला की टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर होंगी। वहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।

——————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क ने बुमराह से नंबर-1 रैंकिंग छीनी:बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट का फायदा; 697 दिन टॉप पर रहे जसप्रीत

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहली बार ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैकाय में खेले गए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने का उन्हें फायदा मिला। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!