नालंदा- खेत के मोटर विवाद में गोतिया के बीच फायरिंग:एक पक्ष के युवक की मौत, दूसरा गंभीर; दोनों तरफ से 3-4 राउंड चली गोलियां




नालंदा के थरथरी इलाके के संतन बिगहा गांव में मंगलवार की रात खेत में लगे मोटर के विवाद में गोतिया के बीच फायरिंग हो गई। रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के बीच हुई क्रॉस फायरिंग में 25 साल के संजीव कुमार यादव की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना में उनका भाई कविन्द्र यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। दो दिन से चला रहा था विवाद इस खूनी संघर्ष के पीछे दो दिन पुरानी रंजिश और एक तात्कालिक विवाद सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, दो दिन पूर्व धान के खेत में निकौनी को लेकर नंदु यादव और भोनु यादव के बीच विवाद हुआ था। उस समय मिथिलेश यादव ने बीच-बचाव करते हुए झगड़ा करने से मना किया था, जिसके कारण मिथिलेश और नंदु यादव के बीच भी तनातनी हो गई थी। इस बीच, मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए हिलसा डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात घटना का तात्कालिक कारण एक ‘मोटर स्टार्टर’ का टूटना बना। दरअसल, संजीव कुमार के खेत के मोटर का स्टार्टर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया था। इसी बात से आक्रोशित होकर संजीव रात में सड़क पर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। दूसरे पक्ष को लगा कि गालियां उन्हें दी जा रही हैं। इसी गलतफहमी और दो दिन पुरानी रंजिश के कारण बात बिगड़ गई और नौबत हथियार निकालने तक पहुंच गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग, 3-4 राउंड चली गोलियां डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गाली-गलौज के बाद विवाद इतना उग्र हो गया कि दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान 3 से 4 राउंड गोलियां चलीं। इसी क्रॉस फायरिंग में संजीव कुमार और उनके भाई कविन्द्र को गोली लग गई। संजीव की मौत हो गई, जबकि कविन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। संजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया है, जिसके लौटने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 6 आरोपियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू घटना की सूचना मिलते ही थरथरी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार और हिलसा डीएसपी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी के अनुसार, इस हत्याकांड में दूसरे पक्ष के मिथिलेश कुमार, अभिषेक कुमार, कमलेश कुमार, बिनेश कुमार, संजय कुमार और बिजेंद्र प्रसाद को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!