Swine Flu Delhi: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, इससे बचने के लिए कौन-सा मास्क बेस्ट?


देश के कई हिस्सों में मौसमी इन्फ्लुएंजा बढ़ने की खबर सामने आ रही हैं. खालकर, दिल्ली में इन दिनों Influenza A (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल बढ़ रहा है कि आखिर संक्रमण इतनी तेजी से क्यों फैल रहा है और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और बचाव के लिए कौनसा मास्क  पहनना चाहिए.

क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले?

स्वाइन फ्लू एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने के दौरान निकलने वाली सांस की बूंदों और निकट संपर्क से फैलता है. दिल्ली में मानसून और बदलते मौसम के दौरान वायरल संक्रमण के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो जाती हैं. वहीं भीड़भाड़ वाले बाजार जगह, ऑफिस, मॉल्स और स्कूल्स में रहने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है.

कौन-सा मास्क है सबसे बेहतर?

अगर आप H1N1 से बचाव के लिए मास्क चुन रहे हैं, तो इसके लिए अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क बेहतर विकल्प माना जाता है, खासकर अगर आप भीड़भाड़ वाली जगहों, अस्पतालों या फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में है तो यह आपके लिए सबसे बेहतर है. दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने भी फ्लू के लक्षण होने पर N95 मास्क पहनने की सलाह दी है. N95 मास्क चेहरे पर अच्छी तरह फिट होकर हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों को अच्छे से फिल्टर करता है.

यह भी पढ़ें: बदल गई फ्लू वैक्सीन, जानिए किन लोगों के लिए जरूरी है यह टीका?

मास्क के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

संक्रमण से बचने के लिए सिर्फ मास्क पहनना ही पर्याप्त नहीं है. हाथों को साबुन-पानी से बार-बार धोना भी जरूरी है. खांसते या छींकते समय मुंह-नाक जरूर ढकें जिससे दूसरों को संक्रमण न हो. वहीं आंख, नाक व मुंह को गंदे हाथों से छूने से भी बचें, इससे भी आपको संक्रमण हो सकता है. अगर आपको फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो ऐसे में भीड़ से दूरी बनाएं और घर पर ही आराम करें. तेज या लगातार बुखार, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, अत्यधिक कमजोरी ये सभी फ्लू के लक्षण होते हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि H1N1 के लक्षण दिखने पर खुद से एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवा शुरू न करें. स्थिती गंभीर होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: छूकर भी नहीं निकलेगी कैंसर जैसी बीमारी, अपनी जिंदगी में लाएं ये बदलाव

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!