Apple iPhone Duo Price 2026; iPhone 18 Pro Max Camera Features


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Apple IPhone Duo Price 2026; IPhone 18 Pro Max Camera Features | Display Specifications

20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एप्पल ने गुरुवार देर रात पहला फोल्डेबल आईफोन डुओ लॉन्च किया। इसकी भारत में शुरूआती कीमत 3 लाख रखी गई है।

एपल ने बुधवार रात लॉन्च इवेंट ‘सरप्राइज एंड शाइन’ में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।

आईफोन डुओ में पहली बार डुअल-बैटरी सिस्टम दिया गया है। इसमें फिजिकल सिम कार्ड नहीं लगेगा, यानी यह केवल ई-सिम पर चलेगा।

डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर से और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

साथ ही एपल ने इस बार आईफोन 18 सीरीज में सिर्फ प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च किए हैं। इनमें सबसे खास मेन कैमरा है, जिसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे वाली टेक्नॉलॉजी दी गई है।

आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,64,900 लाख रुपए और आईफोन 18 प्रो मैक्स की 1,79,900 रुपए है। इनकी बुकिंग 12 सितंबर से और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। इनके अलावा, इवेंट में एयरपॉड्स 5, एपल वॉच सीरीज 12 और वॉच अल्ट्रा 4 भी आए हैं।

एपल के नए CEO जॉन टर्नस ने कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन पेश किया। ये उनका एपल में पहला लॉन्च इवेंट था।

नए आईफोन्स के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स ग्राफिक्स में देखें…

अब 3 तस्वीरों में देखें डुओ का लुक

डुओ का कलक डिस्प्ले 5.4 इंच और मेन डिस्प्ले 7.6 इंच का है।

आईफोन डुओ की 7.6 इंच की मुख्य स्क्रीन पर आईपेड मिनी जैसा अनुभव मिलता है। इसमें एक साथ दो एप चलाए जा सकते हैं।

डुओ में एडवांस ios27 में A20 प्रो का फास्ट प्रोसेसर दिया है।

आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम फोन्स

एपल Siri AI में 6 बड़े अपडेट्स

  • स्क्रीन देखकर काम करना: स्क्रीन पर क्या दिख रहा है, सिरी उसे समझकर सीधे वही टास्क पूरा कर देती है।
  • निजी डेटा से सटीक जवाब: ईमेल, मैसेज या कैलेंडर से जानकारी निकालकर आपकी फ्लाइट, मीटिंग या प्लान बता देती है।
  • एप्स के अंदर काम: सिर्फ एप खोलती ही नहीं, बल्कि फोटो एडिट करके किसी को भेजने जैसा अंदर का काम भी कर देती है।
  • इंसानों जैसी बात: अटक-अटक कर बोलने या अधूरा वाक्य बोलने पर भी बात आसानी से समझ लेती है।
  • बिना बोले टाइपिंग: स्क्रीन के नीचे डबल टैप करके अब सिरी को लिखकर भी कमांड दे सकते हैं।
  • चैटजीपीटी सपोर्ट: मुश्किल सवालों के जवाब, टेक्स्ट या रेसिपी के लिए सीधे ‘चैटजीपीटी’ से मदद ले लेती है।

एपल के नए वियरेबल डिवाइसेस

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

आईफोन में पहली बार DSLR कैमरा वाली तकनीक मिलेगी: एंड्रॉएड फोन से बेहतर इमेज क्वालिटी, जानें क्यों आईफोन के कैमरे पॉपुलर हैं

एपल आज एनुअल इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स लॉन्च करने जा रही है।

हर बार की तरह इस बार भी नए आईफोन पहले से ज्यादा एडवांस प्रोसेसर के साथ आएंगे, लेकिन इस बार कैमरे की बात ज्यादा की जा रही है।

क्योंकि, आईफोन में पहली बार DSLR कैमरे में इस्तेमाल की जाने वाली वैरिएबल अपर्चर तकनीक देखने को मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!