Italy Burqa Niqab Ban | PM Giorgia Meloni School Foreign Students Limit


नई दिल्ली/रोम1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि कैबिनेट जल्द इस पर फैसला लेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या भी सीमित रखा जाएगा।

मेलोनी ने यह ऐलान राजधानी रोम में अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली के युवा संगठन के राष्ट्रीय महोत्सव में किया।

प्रस्तावित नियमों के तहत विदेशी छात्रों के उन पेरेंट्स को इटैलियन भाषा की क्लास करनी होगी, जिनके बच्चों को स्कूल व्यवस्था में घुलने-मिलने में दिक्कत है।

कानून बनने के लिए सरकार की मंजूरी के बाद संसद से 60 दिनों के भीतर पास कराना होगा। अभी फ्रांस और चीन समेत दुनिया के 24 देशों में बुर्का और नकाब पर बैन है।

इटली के स्कूलों में 9.3 लाख विदेशी छात्र

रिसर्च इंस्टीट्यूट फोंडाजियोने ISMU के मुताबिक, इटली के स्कूलों में करीब 9.3 लाख विदेशी छात्र पढ़ते हैं। ये देश के स्कूलों में पढ़ने वाले कुल छात्रों का करीब 11.6% हैं। पिछले 10 साल में इटली में विदेशी नाबालिगों की संख्या करीब 4.5% घटी है।

यूरोपीय अदालत ने बुर्का पर बैन को सही ठहराया

यूरोपियन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स फ्रांस और बेल्जियम में सार्वजनिक जगहों पर बुर्का-नकाब पर रोक को सही ठहरा चुका है।

फ्रांस में 2014 और बेल्जियम में 2017 के फैसले में अदालत ने कहा था कि लोगों के बीच मेलजोल बनाए रखना ऐसी रोक का आधार हो सकता है। वहीं, मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र ने इसका विरोध किया है।

दूसरी तरफ इटली की GDP में विदेशी कामगारों का करीब 9% योगदान है। खेती, निर्माण और बुजुर्गों की देखभाल जैसे क्षेत्रों में इनकी बड़ी भूमिका है। नए नियमों से विदेशी कामगारों की संख्या घटी तो इन क्षेत्रों में मजदूरों की कमी बढ़ सकती है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

पीएम मोदी ने मेलोनी को बधाई दी:सबसे लंबे समय तक इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, लगातार 1413 दिन से सत्ता में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!