iPhone 18 Pro Dubai vs India Price


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आईफोन की सेल शुरू होते ही एपल स्टोर पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को खरीदने का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा तो आपने भारत में एपल स्टोर पर लाइन में लगे लोगों को देखकर लगा सकते हैं। यही नहीं, इस बार एपल फैंस के लिए यह शॉपिंग ट्रिप इंटरनेशनल बन गई है।

लोग आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने के लिए दुबई जा रहे हैं, क्योंकि भारत और UAE की कीमतों में बड़ा अंतर है। खरीदारों का कहना है कि फ्लाइट टिकट और वीजा का खर्च जोड़ने के बाद भी दुबई से आईफोन खरीदना सस्ता पड़ रहा है।

भारत में आईफोन प्रो की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपए है, जबकि

फ्लाइट टिकट और वीजा जोड़ने के बाद भी पड़ रहा सस्ता

18 सितंबर को जब दुबई मॉल के एपल स्टोर पर नए आईफोन की बिक्री शुरू हुई, तब भारतीय खरीदारों ने यही कैलकुलेशन लगाया।

  • मुंबई के अमन सोलंकी ने गल्फ न्यूज को बताया कि कीमतों का यह अंतर दुबई ट्रिप को सही ठहराता है। सोलंकी ने कहा कि फ्लाइट टिकट और वीजा के खर्च के बाद भी यह सस्ता पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एक से ज्यादा फोन खरीदने पर ₹50,000 से ₹60,000 तक का अंतर आ जाता है।
  • केरला के मोहम्मद सैयद ने परिवार से मिलने दुबई जाने के दौरान भारत और UAE की कीमतों की तुलना की। उन्होंने आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने का फैसला किया और कहा, ‘मुझे नए आईफोन पर करीब ₹20,000 से ₹30,000 की बचत हो रही है, क्योंकि भारत में टैक्स के कारण कीमतें काफी ज्यादा हैं।’

आईफोन दुबई में क्यों सस्ता है?

दुबई में आईफोन सस्ता होने की मुख्य वजह टैक्स का अंतर है। UAE में स्मार्टफोन्स पर सिर्फ 5% का वैट लगता है, जबकि भारत में भारी टैक्स और इंपोर्ट-ड्यूटी की वजह से कीमतें काफी बढ़ जाती हैं।

₹1.5 लाख से महंगे प्रीमियम फोन्स पर यही टैक्स का अंतर सीधे ₹30,000 से ₹40,000 तक की बचत बन जाता है। खास बात यह है कि यह अंतर किसी पुराने मॉडल का नहीं, बल्कि दोनों देशों में बिक रहे बिल्कुल एक जैसे नए प्रो मॉडल्स का है।

क्रॉस-बॉर्डर प्राइसिंग का खरीदारों पर असर

एयरटेल डिजिटल के मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक थॉमस के मुताबिक, कीमतों का यह अंतर दिखाता है कि दाम केवल यह तय नहीं करते कि लोग क्या खरीदेंगे, बल्कि यह भी तय करते हैं कि वे खरीदारी कहाँ से करेंगे।

उन्होंने बताया कि अगर कोई घूमने के साथ-साथ दुबई से आईफोन भी खरीद लाता है, तो यह फायदे का सौदा बन जाता है। हालांकि, भारत लाते समय कस्टम्स नियमों और टैक्स छूट की सीमा का ध्यान रखना जरूरी है।

आईफोन 18-प्रो और प्रो-मैक्स में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

एपल ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ आईफोन 18-प्रो, आईफोन 18-प्रो मैक्स भी लॉन्च किए थे। ये आईफोन के पहले प्रीमियम फोन हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरा दिए गए हैं, इनमें मेन कैमरा, टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा है।

एपल ने दावा किया कि सिंगल चार्जिंग में 18-प्रो 24 घंटे और 18-प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा। यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप है। फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगा।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

बिना इंश्योरेंस पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा: नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल नियम का ट्रायल शुरू होगा; पंप पर कैमरे नंबर प्लेट स्कैन करेंगे

अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है तो जल्द करा लें, नहीं तो आपको पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाने में दिक्कत हो सकती है। क्योंकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार जल्द ही नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल व्यवस्था लागू करने जा रही है।

इसके तहत पेट्रोल पंप पर कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे। अगर गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं मिला, तो फ्यूल नहीं दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!