Moga Census 2027 Training Concludes
मोगा में मास्टर और फील्ड ट्रेनरों से बैठक करते एडीसी जसपिंदर सिंह।
मोगा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण (फेस-2) की तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग का काम पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण की जनगणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक की जाएगी। मोगा जिले में इस चरण के लिए 38 फील्ड ट्रेनरों को तीन दिन का प्र
.
ये फील्ड ट्रेनर अब आगे सुपरवाइजरों और गणनाकारों को जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए ट्रेनिंग देंगे। इसका मकसद जनगणना का काम तय समय पर सही तरीके से पूरा करना है।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर और जिला जनगणना अधिकारी मोगा, जसपिंदर सिंह ने सभी मास्टर ट्रेनरों और फील्ड ट्रेनरों को सर्टिफिकेट दिए। उन्होंने ट्रेनरों की सक्रिय भागीदारी की तारीफ की और उनसे जनगणना का काम पूरी जिम्मेदारी और लगन से करने को कहा। उन्होंने बताया कि इन आंकड़ों के आधार पर ही नीतियां बनाई जाएंगी, इसलिए यह काम पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।
जिला कोऑर्डिनेटर भी बैठक में हुए शामिल
प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशासन से गुरप्रीत सिंह (अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी-कम-उप अर्थ एवं सांख्यिकी सलाहकार, मोगा) और शिवदीप गोयल (इंचार्ज जनगणना सेल) मौजूद रहे। चंडीगढ़ स्थित डायरेक्टर जनगणना ऑपरेशंस पंजाब कार्यालय से आरपी सिंह (डिप्टी डायरेक्टर), दीपक कुमार (जिला कोऑर्डिनेटर) और करण शर्मा (जिला कोऑर्डिनेटर) भी खास तौर पर शामिल हुए।

