'चिराग पासवान को बिहार का CM बनाना लक्ष्य':रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर शिवहर में संकल्प सभा, जिला अध्यक्ष का ऐलान




शिवहर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर संकल्प सभा की। पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने किया। कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। गरीबों तक अनाज पहुंचाने में भी अहम भूमिका इस मौके पर विजय कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन मजबूत करने की अपील की। पांडेय ने बताया कि रामविलास पासवान का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान को समर्पित रहा। उन्होंने वंचितों की आवाज उठाई और कोरोना काल में गरीबों तक अनाज पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के विचारों पर चलने और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!