Durga Puja & Garba Preparations 2026


नई दिल्ली/कोलकाता/रांची/भोपाल1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है। 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

देशभर में 11 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 10 दिन चलने वाले उत्सव की सबसे ज्यादा धूमधाम पश्चिम बंगाल, हिमाचल, गुजरात, कर्नाटक और मध्य भारत में होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल पश्चिम बंगाल में 65 हजार से ज्यादा दुर्गा पूजा पंडाल बनने का अनुमान है। राज्य की बिजली मंत्री गर्गी दास घोष ने 14 सितंबर को यह जानकारी दी थी।

इधर, गुजरात और उससे लगे राज्यों खासतौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में गरबा का आयोजन किया जाएगा। अहमदाबाद-सूरत में विशेष तौर पर गरबा ट्रेनिंग चल रही है।

देशभर में दुर्गापूजा और गरबा की तैयारियों से जुड़ी 10 तस्वीरें…

कोलकाता में एक पंडाल में देवी दुर्गा को तिरंगा थामे ‘भारत माता’ के रूप में दिखाया गया है। पंडाल की थीम 1902 से 1945 तक चले भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अहम अध्यायों को जीवंत करती है।

अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले, लड़कियों ने अपनी पीठ पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और बहादुरी के लिए फ्लाइट कैप्टन स्मित मच्छर के टैटू बनवाए और नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।

सूरत में उमिया धाम मंदिर के मैदान में पारंपरिक गरबा के स्टेप्स की रिहर्सल करते हुए महिलाएं सिर पर मटकों संतुलित कर रही हैं। पूरे गुजरात में तैयारियां और रिहर्सल जोरों पर हैं।

कोलकाता में एक कम्युनिटी दुर्गा पूजा पंडाल में पेड़ों से घिरे रास्ते को सजावटी कमल की लाइटों से सजाया गया है।

मुंबई में देवी दुर्गा को लेकर निकाले जाने वाले जुलूस से पहले, देवी काली के रूप में तैयार एक प्रतिभागी स्कूटर पर पीछे बैठकर जाता दिखा। मान्यता है कि मुंबई की आराध्य मुंबा देवी हैं।शहर का नाम भी उनके नाम से जुड़ा है।

सूरत में नवरात्रि उत्सव से पहले उमिया धाम मंदिर में महिलाओं ने देवी दुर्गा की रंगोली बनाई।

रांची में दुर्गा पूजा त्योहार से पहले एक वर्कशॉप में एक कारीगर देवी दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप दे रहा है।

कोलकाता में दुर्गा पूजा त्योहार से पहले एक कारीगर देवी दुर्गा की इको-फ्रेंडली (पर्यावरण के अनुकूल) मूर्तियों को बनाने का काम कर रहा है।

नई दिल्ली में दुर्गा पूजा से पहले एक वर्कशॉप में एक कारीगर देवी दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति तैयार करते हुए।

पश्चिम बंगाल के नादिया में दुर्गा पूजा उत्सव से पहले कलाकार महिषासुर मर्दिनी का अभिनय करते हुए दिखे।

अहमदाबाद में 14 हजार फोर्स तैनात होगी, 4000 कैमरों से निगरानी

गुजरात के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, नवरात्रि के लिए सुरक्षा इंताजामों के तहत अहमदाबाद में 14,000 से ज्यादा पुलिस और होमगार्ड जवानों के साथ-साथ 4,000 CCTV कैमरे और AI-बेस्ड सिस्टम तैनात किए जाएंगे।

पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने पत्रकारों को बताया कि शहर में लगभग 84 कमर्शियल गरबा वेन्यू (आयोजन स्थल) हैं जिन्हें मंजूरी का इंतजार है, जबकि लगभग 1,300 जगहों पर स्ट्रीट गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!