केंद्रीय मंत्री नड्डा का सुक्खू सरकार पर तंज:बोले- 'नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ जैसे हालात; हिमाचल सरकार खर्च नहीं कर पा रही पैसा




हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पतलीकूहल मेला मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के हालात “नाच न जाने, आंगन टेढ़ा” जैसे हो चुके हैं। केंद्र के फंड का नहीं हो पा रहा सही इस्तेमाल नड्डा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को उसके हक से ज्यादा पैसा दिया है, लेकिन राज्य सरकार इसे खर्च करने में पूरी तरह असमर्थ साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पिछला चार साल का कार्यकाल केवल कुशासन और कुप्रबंधन के लिए जाना जाता है। प्रदेश में कई स्कूल और अस्पताल बंद कर दिए गए हैं तथा विकास की गति को रोकने का काम हो रहा है। स्वास्थ्य योजनाओं के आंकड़े किए पेश केंद्रीय मंत्री ने PM-ABHIM (प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन) योजना का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2022 में हिमाचल को इस योजना के तहत 360 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। इसके तहत प्रदेश में 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 12 इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब और 73 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनने थे। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि 15 में से केवल 1 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और 12 में से केवल 1 लैब ही बन पाई है, जबकि 73 यूनिटों में से एक भी चालू नहीं हो सकी है।
बारिश के बीच उमड़ी भीड़, 11 लोगों ने थामा भाजपा का दामन खराब मौसम और बारिश के बावजूद पतलीकूहल मेला मैदान में लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। इस दौरान उझी घाटी के 11 प्रमुख लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। जेपी नड्डा ने सभी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इसमें दीप लाल, प्यारे लाल, इंदर देव, सुभाष ठाकुर, नरेश कुमार, खुशहाल ठाकुर, उत्तम चंद, विनोद सैनी, मेहर चंद, रोशन लाल और तीर्थ राम प्रमुख रूप से शामिल थे। 2027 में भाजपा की वापसी का दावा पंचायती राज चुनावों में मिली जीत का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि यह परिणाम वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का स्पष्ट संकेत हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। जनसभा में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष अमित सूद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!