मोहाली- जेटीपीएल सिटी सोसाइटी में बलराज सिंह अध्यक्ष:पविंदर कौर जनरल सेक्रेटरी, नीलम अरोड़ा उपाध्यक्ष और हरजीत सिंह सोढ़ी संयुक्त सचिव बने
मोहाली के सेक्टर-115 स्थित जेटीपीएल सिटी सोसाइटी में रविवार को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में बलराज सिंह को अध्यक्ष चुना गया। पविंदर कौर जनरल सेक्रेटरी और नीलम अरोड़ा उपाध्यक्ष चुनी गईं। चुनाव परिणामों के अनुसार, हरजीत सिंह सोढ़ी को संयुक्त सचिव और विशाल संधू को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, अशोक पुरी को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी मिली। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक हुई वोटिंग सोसाइटी में रविवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जेटीपीएल क्लब के सामने मतदान करवाया गया। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया हुई। इस दौरान प्रेसिडेंट पद पर बलराज सिंह को 228 वोट, वाइस प्रेसिडेंट पद पर नीलम अरोड़ा को 178 और जनरल सेक्रेटरी पद पर पविंदर कौर को 206 वोट मिले। जबकि जॉइंट सेक्रेटरी पद पर हरजीत सिंह, हेड ट्रेजरर पद पर विशाल संधू और एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर अशोक कुमार निर्विरोध चुने गए। आरडब्ल्यूए का उद्देश्य सोसाइटी के निवासियों से जुड़े मुद्दों को उठाना और सामुदायिक कल्याण के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।
Source link

