Sensex Nifty Trading Update | Auto IT Shares Surge Market Gains
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 12 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 71,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।
बाजार में गिरावट के 4 बड़े कारण
1. RBI का आगे और दरें बढ़ाने का संकेत
लगभग 4 साल में पहली बार दरें बढ़ाने के साथ आरबीआई ने अपना रुख ‘न्यूट्रल’ से बदलकर ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ कर दिया है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में आरबीआई ब्याज दर में 1% तक की बढ़ोतरी कर सकता है। इस वजह से बाजार में गिरावट है।
2. बॉन्ड यील्ड 24 साल के रिकॉर्ड स्तर पर
ग्लोबल मार्केट में बॉन्ड सेल-ऑफ तेज होने से अमेरिका की 30-साल वाली बॉन्ड की यील्ड 5.71% के पार पहुंच गई है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड भी 5.3% से ऊपर चली गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक शेयर मार्केट से पैसा निकालकर डेट मार्केट की ओर रुख करते हैं।
3. कच्चा तेल 102 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला
मिडिल ईस्ट में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर बढ़ते हमलों के चलते ब्रेंट क्रूड 2% चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। सप्लाई बाधित होने की आशंका और क्रूड इन्वेंट्री में 3.2 मिलियन बैरल की कमी आने से तेल की कीमतों में यह तेजी आई है।
4. विदेशी निवेशकों (FIIs) की ताबड़तोड़ बिकवाली
विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं। पिछले 7 कारोबारी दिनों में FIIs ने करीब 26 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6455 | -170 | -2.59% |
| निक्केई (जापान) | 69031 | -11 | -0.02% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 24269 | +58 | +0.24% |
अमेरिकी बाजार में 9 अक्टूबर को बढ़त रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51655 | +423 | +0.83% |
| नैस्डैक | 27366 | +173 | +0.64% |
| S&P 500 | 7812 | +46 | +0.59% |
विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिनों में 26 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +4,743 | +25,132 | +91,399 |
| FII/FPI | -3,569 | -25,595 | -84,370 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
पिछले हफ्ते बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी यानी 9 अक्टूबर को सेंसेक्स 879 अंक या 1.23% की तेजी के साथ 72,472 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 289 अंक की तेजी रही, ये 22,520 के स्तर पर बंद हुआ था।

