Mini Cooper Accident Video; Kochi Students Death
- Hindi News
- National
- Mini Cooper Accident Video; Kochi Students Death | Nedumbassery Car Crash
कोच्चि7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद जब उन्होंने आरोपी कार चालक सुहैल सजीव को रोका तो उसने कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे।
कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी इलाके में रविवार रात मिनी कूपर कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 साल के इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है।
पुलिस ने सुहैल को गिरफ्तार किया है और उसके तीन साथियों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, सुहैल शराब के नशे में था। ये लग्जरी कार उसकी मां ने जन्मदिन पर दी थी। उसके 200kmph से ज्यादा की रफ्तार से कार चलाने के वीडियो भी सामने आए हैं।
हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी कार चालक सुहैल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
टक्कर के बाद कार क्षतिग्रसत हो गई।
हादसे में मारे गए तीनों स्टूडेंट इयास, देविका और गोपिका।
सुहैल और उसके तीनों दोस्त नशे में थे
पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कार में सुहैल के अलावा निनव, अमीर और जोएल भी मौजूद थे। सुहैल और निनव ने एर्नाकुलम के एक बार में शराब पी थी। बाद में अमीर और जोएल भी उनके साथ शामिल हो गए। दोनों एयरपोर्ट पर अपने दोस्त को लेने पहुंचे थे, लेकिन फ्लाइट में देरी होने के कारण वे सुहैल के साथ मिनी कूपर में तेज रफ्तार से घूमने निकल गए।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार दो लोग मौके से भाग गए थे। उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से अलप्पुझा से हिरासत में लिया गया। मामले में सुहैल मुख्य आरोपी है, जबकि निनव, अमीर और जोएल पर अपराध में मदद करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग
चश्मदीद सलीम ने बताया कि हादसे के समय वे घटनास्थल के पास खड़े थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क पर तीन लोगों को घायल हालत में पड़ा देखा। कुछ देर बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
हालांकि, तब तक तीनों छात्र हिल-डुल नहीं रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सलीम के मुताबिक, हादसे के बाद लोगों ने कार को रोक लिया। इस दौरान ड्राइवर और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के समय उसके शराब के नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
———————————
ये खबर भी पढ़ें…
केरल: फोन पर बात करने रुके, कार ने टक्कर मारी, उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरे, 3 लोगों की मौत
केरलम के त्रिशूर में एक बाइक सवार परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी 35 वर्षीय मुनीर, उनकी 25 वर्षीय पत्नी सफना और उनके बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

