A young man committed suicide by jumping in front of a train Lucknow Gomti nagar vistar | ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान: भाई को कॉल करके मारपीट की जानकारी, बाइक जलाने से रोकने पर कूदा – Lucknow News

A young man committed suicide by jumping in front of a train Lucknow Gomti nagar vistar | ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान: भाई को कॉल करके मारपीट की जानकारी, बाइक जलाने से रोकने पर कूदा – Lucknow News


लखनऊ के गोमती नगर विस्तार इलाके में युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सोमवार सुबह दोस्त के झगड़े के बाद युवक भाई को फोन करके रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे कूद गया। वहां मौजूद लोगों ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर

.

एसटीपी चौराहा भैसुरा बीबीडी निवासी नितेश मिश्रा 26 पुत्र अंजनी प्रसाद की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। नितेश अपने भाई मुकेश मिश्रा की खरगापुर स्थित 99 स्टोर में साथ में काम करता था। भाई मुकेश ने बताया सोमवार सुबह नितेश का कॉल आया। उसने अनमोल के साथ झगड़ा और मारपीट की जानकारी दी। इस पर उसे घर आने के लिए कहा लेकिन नहीं आया। कुछ देर बाद हुसड़िया क्रॉसिंग शहीद पथ के नीचे ट्रेन के आगे कूदने की सूचना मिली। जहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पेट्रोल निकालकर गाड़ी जलाने की कोशिश

भाई के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने बताया नितेश अपनी स्प्लेंडर बाइक से क्रॉसिंग पर पहुंचा। इसके बाद गाड़ी की टंकी खोलकर उसमें आग लगाने का प्रयास करने लगा। जब उसे रोका गया तो बगल से गुजर रही ट्रेन के आगे कूद गया। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!