A young man who went for a morning walk was hit by a train and died. | मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक, ट्रेन से कटकर मौत: रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय चपेट में आया, 15 दिन पहले ही हुई थी शादी – Dholpur News
धौलपुर शहर के पीजी कॉलेज के पास एक ट्रेन हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक रविवार अलसुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था और घटना के समय रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था। 15 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी।
.
मृतक की पहचान ग्रांडील निवासी पुष्पेंद्र राणा (25) पुत्र सुरेंद्र राणा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र शाम के समय घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया और अचानक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि बचने की कोई संभावना नहीं रही।
पुष्पेंद्र की शादी 1 नवंबर को हुई थी। नवविवाहित बेटे की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।
सूचना मिलते ही स्टेशन क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

