Accident on Tata-Kandra Main Road | टाटा-कांड्रा मेन रोड में हादसा: कार-बस की टक्कर के बाद बवाल, यातायात पूरी तरह बाधित, हाथापाई भी हुई – Jamshedpur (East Singhbhum) News

Accident on Tata-Kandra Main Road | टाटा-कांड्रा मेन रोड में हादसा: कार-बस की टक्कर के बाद बवाल, यातायात पूरी तरह बाधित, हाथापाई भी हुई – Jamshedpur (East Singhbhum) News



सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग सोमवार देर रात लगातार दो सड़क दुर्घटनाओं से दहल उठा। पहली घटना रात करीब 10 बजे घोड़ा बाबा मंदिर के पास हुई, जहां एक कार और सर्विस बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज

.

कुछ ही देर में मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों और सवारों के बीच पहले कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सड़क पर

हंगामे की स्थिति बन गई और अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दुर्घटना में चार से पांच लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

डीवीसी मोड़ के पास खड़े ट्रेलर से टकराई कार

इसी मार्ग पर दूसरी दुर्घटना रात करीब 11 बजे डीवीसी मोड़ के पास हुई। मंगलम सिटी निवासी शशांक वर्मा अपनी कार से गुजर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि हादसे में शशांक वर्मा को गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक भाग चुका था, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

लगातार हादसों से लोगों में नाराजगी, पुलिस जांच में जुटी

एक ही रात में दो-दो दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिला। लोगों का कहना है कि टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ट्रेलर और तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं।

फिलहाल, आदित्यपुर थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। हालांकि, देर रात तक किसी भी घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!