Allegations of illegal enrollment in the voter list | मतदाता सूची में अवैध नामांकन का आरोप: ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन – Basti News
राज प्रकाश | बस्ती3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बस्ती के कुदरहा विकास खंड की ग्राम पंचायत चकिया में मतदाता सूची में अवैध नामांकन को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि अन्य ग्राम पंचायतों के मतदाताओं ने गलत तरीके से चकिया की मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करा लिए हैं। इससे आगामी पंचायत चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका है।
इस मामले में सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल के नेतृत्व में चकिया के ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूची की गहन जांच कराने और अवैध रूप से दर्ज नामों को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।
ज्ञापन स्वीकार करते हुए एडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में चकिया निवासी सरिता, मनीता, गजवती, रीना, सुनीता, जनकनंदनी सुमन, अनिल कुमार, विनोद चौधरी, ज्योति, परशुराम, पंचराम यादव, रिकां यादव, दिलीप कुमार, अंजली, शंभू, राजकुमार, बाबूराम, रामचेत, हरीराम, मोतीलाल, सुरेंद्र, राधेश्याम, उर्मिला, शीला देवी, संतलाल, रमेश, संतोष, सीमा, रेशमा सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।

