Allegations of kidnapping of contractor in Bokaro | बोकारो में ठेकेदार के अपहरण का आरोप: पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- पहले भी मिली चुकी थी धमकी – Bokaro News
अमृता सिंह ने अपने पति जयंत कुमार के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (फाइल)
बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में रहने वाली अमृता सिंह ने अपने पति जयंत कुमार के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जयंत कुमार सेक्टर-8ए, क्वार्टर नंबर 2197 के निवासी हैं और बीएसएल प्लांट में ठेके पर काम करवाते हैं। यह मामला बीती र
.
अमृता के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे उनके पति सिगरेट लेने मोड़ की ओर गए थे। वह छत से उन्हें आते देख रही थीं, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक सफेद रंग की कार और कुछ मोटरसाइकिलें खड़ी देखीं। कुछ देर बाद जब जयंत घर नहीं लौटे, तो अमृता नीचे उतरीं, लेकिन न तो उनके पति दिखाई दिए और न ही वह गाड़ियां।
ठेकेदार की पत्नी अमृता ने पुलिस को कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी बताए हैं।
धमकी का कारण स्पष्ट नहीं
अमृता ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने उनके पति का अपहरण कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 तारीख को उनके पति के मोबाइल पर विनोद खोपड़ी नामक व्यक्ति का धमकी भरा फोन आया था। इस फोन पर जयंत और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि धमकी का कारण स्पष्ट नहीं है। अमृता ने पुलिस को कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी बताए हैं।
हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने मीडिया को बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कई कोणों से की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए सभी तथ्यों और नामों की सत्यता की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस टीम आसपास के इलाकों की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

