Amritsar Rural Police achieved Success Pistols Recover International Update | अमृतसर पुलिस ने सीमा-पार हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया: आरोपी गिरफ्तार; विदेशी पिस्तौल और लाइव कारतूस बरामद, जांच जारी – Amritsar News

Amritsar Rural Police achieved Success Pistols Recover International Update | अमृतसर पुलिस ने सीमा-पार हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया: आरोपी गिरफ्तार; विदेशी पिस्तौल और लाइव कारतूस बरामद, जांच जारी – Amritsar News



अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार हथियार सप्लाई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त था। आरोपी के कब्जे से पुल

.

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 स्टार-मार्केड पिस्तौल (.30 बोर), 1 पिस्तौल (.30 बोर), 1 PX5 पिस्तौल (.30 बोर), 1 ग्लॉक Gen-19 पिस्तौल (9mm), 6 लाइव राउंड (.30 बोर) और 1 मोबाइल फोन बरामद किया है।

आरोपी का पाकिस्तान स्थित स्मगलरों से सक्रिय संबंध

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी का पाकिस्तान स्थित स्मगलरों के साथ सक्रिय संबंध था। ये स्मगलर राज्य में हथियार सप्लाई कर दंगे-फसाद की साजिश रच रहे थे। पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार जांच कर रही है।

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा, यह कार्रवाई राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध और हथियार तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। हमारी सतर्कता और खुफिया रणनीति अपराधियों को कोई भी मौका नहीं देगी। डीजीपी ने कहा कि इस कार्रवाई से अवैध हथियारों की सप्लाई रोकने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!