Anupamaa fame Roopa Ganguly reaches Vrindavan | अनुपमा फेम रूपा गांगुली पहुंची वृंदावन: बांके बिहारी जी के लिए दर्शन, परिवार के साथ की पूजा अर्चना – Mathura News

Anupamaa fame Roopa Ganguly reaches Vrindavan | अनुपमा फेम रूपा गांगुली पहुंची वृंदावन: बांके बिहारी जी के लिए दर्शन, परिवार के साथ की पूजा अर्चना – Mathura News


बांके बिहारी जी के दर्शन के बाद रूपा गांगुली ने चरण पूजन किया

फेमस TV सीरियल अनुपमा की फेम रूपा गांगुली परिवार के साथ वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर मनोकामना मांगी। बांके बिहारी मंदिर पहुंची रूपा गांगुली पूरी तरह भक्ति भाव में डूबी नजर आईं।

.

चरणों का किया पूजन

बांके बिहारी मंदिर पहुंची रूपा गांगुली को मंदिर के सेवायत मोहित कृष्ण गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराईं। दर्शन करने के बाद रूपा गांगुली ने भगवान के चांदी से बने चरणों पर इत्र लगाया। इसके बाद चरणों का पूजन किया। देहरी पूजन बंद होने के कारण वह देहरी तक नहीं पहुंच सकीं।

बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर रूपा गांगुली ने दर्शन किए

बांके बिहारी को निहारती रहीं रूपा

बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं रूपा गांगुली आराध्य को निहारती रहीं। दर्शन के दौरान वह भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। यहां वह करीब 15 मिनट तक रहीं। इसके बाद वह मोहित गोस्वामी की गद्दी पहुंचीं जहां उनको मोहित गोस्वामी ने प्रसाद और भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र भेंट किया। गद्दी पर रूपा गांगुली की गोदी में मौजूद बच्चे के सर पर गोस्वामी ने भगवान की आरती भी रखी।

सर पर आरती का स्पर्श कराते मंदिर के सेवायत मोहित कृष्ण गोस्वामी

दोबारा आने की जताई इच्छा

बांके बिहारी के दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने सेवायत मोहित कृष्ण गोस्वामी से बांके बिहारी जी के बारे में चर्चा की। गद्दी पर वह आधा घंटे तक रहीं। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा। रूपा गांगुली 2022 में अनुपमा सीरियल TRP में छाया रहा और नंबर 1 तक पहुंचा। रूपा गांगुली ने जल्द दोबारा बांके बिहारी जी के दर्शन करने आने की इच्छा जताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!