पन्ना में दोस्त ने की थी दोस्त की हत्या:पत्थर से कुचला था सिर, सुलझाई जंगल में मिली थी लाश
पन्ना पुलिस ने रैपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। रूपझिर मोड़ के पास जंगल में मिले शव की पहचान के बाद खुलासा हुआ कि मृतक का करीबी दोस्त ही उसका हत्यारा है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय करन चौधरी के रूप में हुई है।…

