Azamgarh Bar Association elections will be held on Monday | आजमगढ़ बार एसोसिएशन का सोमवार को होगा चुनाव: चुनाव की सारी तैयारियां पूरी 2035 अधिवक्ता करेंगे मतदान – Azamgarh News
आजमगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बृजेश सिंह।
आजमगढ़ जनपद के सबसे बड़े अधिवक्ता संगठन दीवानी बार एसोसिएशन का मतदान सोमवार को होगा। बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी बृजेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कुल 2035 अधिवक्ता नई कार्यकारिणी के लिए मतदान करेंगे। मतदान
.
जबकि मत पत्रों के वितरण के लिए पांच टेबल लगाए गए हैं। मतदान सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक होगा। बताते चलें कि अध्यक्ष मंत्री समेत 22 पदों के लिए कुल 68 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। उसमें से भी कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए केवल 6 प्रत्याशी होने के कारण इन सभी 6 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था।शेष 16 पदों के लिए कुल 62 प्रत्याशी मैदान में है।
अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए बारह प्रत्याशी अनिल सिंह, प्रभाकर सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक पांडेय, जयप्रकाश यादव, रामधारी सिंह,अरुण कुमार यादव,बेलाल अहमद बेग,अशोक कुमार सिंह,कृष्ण कुमार पांडेय तथा जगदीश प्रसाद यादव मैदान में हैं। मंत्री पद के लिए तेरह प्रत्याशी अरुणेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह,रविंद्र कुमार यादव, मनीष कुमार, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव, अनुराग दीक्षित, जफर हुसैन खान, श्याम प्रकाश पांडेय, जगदंबिका चतुर्वेदी, रमापति सिंह यादव, रतिभान सिंह प्रमोद कुमार गुप्ता तथा मारुत कुमार पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कुल सात प्रत्याशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पांच प्रत्याशी, सहमंत्री के तीन पदों के लिए बारह प्रत्याशी, ऑडिटर पद के लिए तीन प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी ,जबकि वरिष्ठ कार्यकारणी के छह पदों के लिए आठ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। दिनभर सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं के चैंबरों तक प्रचार के लिए जाते हुए दिखाई दिए।

