Baharagora Swarnarekha River Army Reaches; Bomb Defusal Alert

Baharagora Swarnarekha River Army Reaches; Bomb Defusal Alert


रांची5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे पिछले सात दिनों से पड़े संदिग्ध विस्फोटक को लेकर आखिरकार स्थिति स्पष्ट हो गई है। जांच के बाद इसे जिंदा बम माना गया है, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।

बम की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासन लगातार लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है।

रांची से पहुंची भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने मौके पर पहुंचते ही स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया।

सेना की एंट्री, ड्रोन से हर मूवमेंट पर नजर

रांची से पहुंची भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम ने मौके पर पहुंचते ही स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया। बम के आसपास के इलाके को तकनीकी दृष्टिकोण से स्कैन करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ड्रोन के माध्यम से बम की स्थिति, उसकी संरचना और आसपास के जोखिम का आकलन किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सावधानी से अंजाम दे रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

रिपोर्ट के बाद होगा ब्लास्ट, खाली कराया जाएगा इलाका

सेना के अधिकारी आयुष कुमार के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह एक सक्रिय बम प्रतीत हो रहा है। इसकी विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह खाली कराया जाएगा। योजना के अनुसार विशेषज्ञों की निगरानी में नियंत्रित विस्फोट कर बम को निष्क्रिय किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार का खतरा टाला जा सके।

गांव में विशेश्वर सेनापति के घर के सामने मिट्टी में दबा एक और संदिग्ध लोहे का सिलेंडरनुमा वस्तु मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।

एक और संदिग्ध वस्तु मिलने से बढ़ी सतर्कता

इसी बीच गांव में विशेश्वर सेनापति के घर के सामने मिट्टी में दबा एक और संदिग्ध लोहे का सिलेंडरनुमा वस्तु मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस ने सावधानीपूर्वक उसे बाहर निकालकर नदी किनारे सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। उसकी भी जांच की जा रही है।

—————————————–

इसे भी पढ़ें…

जिंदा बम के साथ फोटो खींचा रहे लोग:बहरागोड़ा सुवर्णरेखा घाट पर मिला है 227 किलो का बम, अब तक नहीं हुआ डिफ्यूज

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बरागाड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर मिले संदिग्ध जिंदा बम को निष्क्रिय करने के लिए अब तक कोई तकनीकी दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा है। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई में हो रही देरी से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इतनी संवेदनशील स्थिति के बावजूद घटनास्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बम के आसपास किसी तरह की घेराबंदी नहीं होने के कारण लोग बेखौफ होकर उसके करीब पहुंच रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!