Balaji Jewellers robbery case in Jamtara revealed | जामताड़ा में बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: चार गिरफ्तार, दो अपराधी फरार; 7.65 एमएम बोर का एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद – Jamtara News
जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्तपाड़ा चौक के पास स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर को हुई लूट और फायरिंग मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अपराधी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश
.
गिरफ्तार आरोपियों में अजीत यादव (26), हसमत अंसारी (22), चंदन कुमार साव (18 और मुकेश यादव (20) शामिल है। सभी देवघर के रहने वाले हैं। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने दुकान मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया
अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की और बाजार में फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गए थे। इधर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। एसआईटी टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।
इसी क्रम में पुलिस ने अजीत यादव (26), पिता रघुनाथ महतो, निवासी पड़रिया, थाना सोनारायठाड़ी, जिला देवघर और हसमत अंसारी (22), पिता इसराइल मियां, निवासी जरमुण्डी, थाना पालोजोरी, जिला देवघर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अजीत यादव (26), हसमत अंसारी (22), चंदन कुमार साव (18 और मुकेश यादव (20) शामिल है।
लूट के लिए दो पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था
तलाशी के दौरान अजीत यादव के पास से 7.65 एमएम बोर का एक लोडेड देशी पिस्टल, मैगजीन सहित चार जिंदा गोलियां बरामद की गईं। एसपी ने बताया कि यह सभी अपराधी चोरी की बाइक का इस्तेमाल करते थे। इस पूरी घटनाक्रम में दो पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा अपराध में शामिल अन्य सहयोगियों के नाम उजागर किए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चंदन कुमार साव (18), पिता राजेश साव, निवासी बदीयामोड़, थाना पालोजोरी, जिला देवघर और मुकेश यादव (20), पिता मुरली यादव, निवासी चितरपोंका, थाना मोहनपुर, जिला देवघर को भी गिरफ्तार किया।
चंदन साव के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, लूट के समय पहने गए कपड़े, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ा सोने की कान की बाली एवं जले हुए सोने के आभूषण रखने वाले कैरेट के अवशेष बरामद किए गए।
दोनों फरार आरोपी भी देवघर के निवासी
इस कांड में फरार अभियुक्तों की पहचान अनिल सिंह, पिता इन्द्रदेव सिंह उर्फ बजरंगी, निवासी सरसा, पोस्ट घोरमारा, थाना मोहनपुर, जिला देवघर और प्रवीण कुमार, पिता सुरेश मांझी, निवासी चितरपोंका, थाना मोहनपुर, जिला देवघर के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

