Bangladesh’s first woman PM Khaleda Zia passes away; | करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर: बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन; पिनाका रॉकेट की पहली फ्लाइट टेस्टिंग सफल

Bangladesh’s first woman PM Khaleda Zia passes away; | करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर: बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन; पिनाका रॉकेट की पहली फ्लाइट टेस्टिंग सफल


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा जिया का निधन हुआ। ओडिशा में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट की सफल टेस्टिंग हुई। चीन के शिनजियांग क्षेत्र में दुनिया की सबसे लंबी दूरी का एक्सप्रेसवे टनल शुरू हुआ।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. ओडिशा में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट की सफल टेस्टिंग

30 दिसंबर को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR-120) की पहली सफल फ्लाइट टेस्टिंग की।

उड़ान के दौरान रॉकेट ने सभी तय इन-फ्लाइट मैन्युवर सफलतापूर्वक पूरे किए और निर्धारित लक्ष्य पर सटीक वार किया।

  • यह सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने किया।
  • इस दौरान रॉकेट को उसकी अधिकतम 120 किलोमीटर रेंज तक दागा गया।
  • रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने इसे भारतीय सेना में शामिल करने की मंजूरी दी।

2. 79 हजार करोड़ के सैन्य उपकरणों को मंजूरी मिली

रक्षा मंत्रालय ने 30 दिसंबर को 79 हजार करोड़ के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी।

इस दौरान भारतीय नौसेना के लिए बोलार्ड पुल टग्स की खरीद को भी मंजूरी दे दी गई है।

  • इस खरीद में मिसाइलें, रॉकेट, रडार सिस्टम शामिल हैं।
  • सेना के लिए इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम (MK-II) भी खरीदा जाएगा।

3. नई दिल्ली में लुप्तप्राय पक्षी संरक्षण की बैठक को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 30 दिसंबर को गंगा के तराई वाले क्षेत्रों में लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक नई परियोजना को मंजूरी दी।

परियोजना में इंडियन स्किमर (पक्षी) समेत रेत के टीलों पर घोंसला बनाने वाले पक्षियों के प्रजनन स्थलों की रक्षा भी शामिल है।

  • इस परियोजना को स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन – NMCG की कार्यकारी समिति की 68वीं बैठक में स्वीकृत किया गया।
  • यह पक्षी संरक्षण पर केंद्रित पहली परियोजना है, जो नमामि गंगा मिशन के तहत डॉल्फिन, मछलियों और कछुओं पर चल रहे कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
  • इसमें चंबल और गंगा के निचले इलाकों में घोंसलों की निगरानी की जाएगी और इसे बिजनौर, नरोरा और प्रयागराज में भी लागू किया जाएगा।
  • ट्रेनिंग प्राप्त स्थानीय लोग रेत के टीलों की रक्षा करेंगे, मानवीय दखल कम करेंगे और जागरूकता फैलाने में मदद करेंगे।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. बांग्लादेश की पहली महिला पीएम खालिदा का निधन

बांग्लादेश की पहली महिला पीएम और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का 30 दिसंबर को निधन हो गया। वे 80 साल की थीं और लंबे समय से बीमार थीं।

खालिदा पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की पत्नी थीं।

  • खालिदा 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं।
  • खालिदा 1984 में BNP की उपाध्यक्ष बनीं और बाद में पार्टी की अध्यक्ष चुनी गईं थीं।
  • उनके नेतृत्व में बीएनपी ने तानाशाही शासन के खिलाफ आंदोलन भी किया था।
  • खालिदा जिया का जन्म 1945 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था।
  • उन्होंने शुरुआती पढ़ाई दिनाजपुर मिशनरी स्कूल से की और 1960 में यहीं के गर्ल्स स्कूल से मैट्रिक पास किया।

5. चीन के शिनजियांग में दुनिया का सबसे बड़ा टनल शुरू

चीन के शिनजियांग क्षेत्र में दुनिया की सबसे लंबी दूरी का एक्सप्रेसवे टनल शुरू हो गई है। ये टनल 22.13 किमी लंबा है।

टनल से 4 घंटों का सफर अब 20 मिनट में पूरा होगा।

  • ये टनल 324 किमी लंबे उरुमकी-युली एक्सप्रेसवे का हिस्सा है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, इस टनल का काम साल 2020 में शुरू हुआ था।
  • चीन ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले भी सबसे लंबा टनल 18.04 किलोमीटर का है।
  • इस एक्सप्रेसवे और टनल प्रोजेक्ट की लागत करीब 60 हजार करोड़ रुपए है।

खेल (SPORT)

6. नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में नीरू ढांडा ने गोल्ड जीता

29 दिसंबर को नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के फीमेल ट्रैप कॉम्पिटिशन में मध्यप्रदेश की नीरू ढांडा ने गोल्ड मेडल जीता।

नीरू ने फाइनल में 41 हिट के साथ नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट अपने नाम किया।

  • ये मुकाबला दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह रेंज में खेला हुआ।
  • दिल्ली की कीर्ति गुप्ता ने सिल्वर और प्रगति दुबे में ब्रॉन्ज जीता।
  • जूनियर पुरुष ट्रैप में आर्यवंश त्यागी ने 42 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता।
  • पंजाब के केशव चौहान और उत्तर प्रदेश के जुहैर खान ने 37 और 30 अंक के साथ क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

31 दिसंबर का इतिहास:

  • 2019 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने माना था कि चीन के वुहान में ‘वायरल निमोनिया’ फैल रहा है। यही निमोनिया बाद में कोविड-19 के रूप में जाना गया। 11 मार्च को WHO ने कोरोना को महामारी घोषित किया।
  • 1999 में रूस के पहले राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने इस्तीफा दिया। उनकी जगह व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति बने। पुतिन उस वक्त प्रधानमंत्री थे।
  • 1984 में कांग्रेस की भारी जीत के बाद राजीव गांधी ने 2 महीने के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • 1956 में मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन हुआ था। उनके बेटे श्यामाचरण शुक्ल भी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1943 में ‘गांधी’ फिल्म में गांधी की भूमिका निभाने वाले बेन किंग्सले का जन्म हुआ था।
  • 1925 में लेखक श्रीलाल शुक्ल का जन्म हुआ था। राग दरबारी, अंगद का पांव, सूनी घाटी का सूरज उनकी अहम रचनाएं हैं।
  • 1879 में वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने दुनिया के सामने पहली बार लाइट बल्ब का प्रदर्शन किया था।
  • 1781 में अमेरिका का पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ फिलाडेल्फिया में खुला था।
  • 1695 में इंग्लैंड में विंडो टैक्स लगाया गया। उस वक्त जिन लोगों के घर में 10 या उससे ज्यादा खिड़कियां होती थीं। उन्हें इसके लिए टैक्स देना होता था।
  • 1600 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।

————-

ये खबर भी पढ़ें……

करेंट अफेयर्स 30 दिसंबर:फिल्ममेकर एस कृष्णास्वामी का निधन; मैग्नस कार्लसन ने वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप जीती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल हुईं। फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन हुआ। एक्टर थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से संन्यास किया। नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने 6वां वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप खिताब जीता। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!