Barwala Rajli Girls School student visited Parliament House | बरवाला की छात्राओं ने संसद भवन का दौरा किया: लोकतांत्रिक प्रणाली को समझा, गुरुद्वारा रकाबगंज और इंडिया गेट भी किया भ्रमण – Uklanamandi News

Barwala Rajli Girls School student visited Parliament House | बरवाला की छात्राओं ने संसद भवन का दौरा किया: लोकतांत्रिक प्रणाली को समझा, गुरुद्वारा रकाबगंज और इंडिया गेट भी किया भ्रमण – Uklanamandi News


राजकीय कन्या उच्च स्कूल, राजली की छात्राओं ने किया संसद भवन का दौरा।

बरवाला के राजकीय कन्या उच्च स्कूल, राजली की छात्राओं को संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण करने का अवसर मिला। कक्षा 9वीं व 10वीं की करीब 60 छात्राओं ने इस एक दिवसीय शैक्षणिक यात्रा में हिस्सा लिया।

.

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने लोकसभा व राज्यसभा के सदनों को नजदीक से देखा और देश की विधायिका की कार्यप्रणाली, चुनाव प्रक्रिया व लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संविधान सदन के अवलोकन ने उन्हें भारत के संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा से रूबरू कराया।

छात्राओं ने लोकसभा व राज्यसभा के सदनों को देखा।

दौरे के अगले चरण में छात्राएं रकाबगंज गुरुद्वारा पहुंचीं, जहां उन्होंने धार्मिक सद्भाव और सिख इतिहास के बारे में जाना। इसके बाद इंडिया गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर छात्राओं ने देशभक्ति की भावना का अनुभव किया।

स्कूल के प्रभारी वरुण सिंह ने कहा कि यह भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को करीब से देखने से बालिकाओं में नागरिक बोध और राष्ट्र निर्माण की भावना और मजबूत होगी।

इंडिया गेट पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर छात्राओं ने देशभक्ति की भावना का अनुभव किया।

स्कूल परिवार ने भ्रमण को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों, स्टाफ और प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं की अनुशासित और उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

विद्यालय द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी ऐसी शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित कर छात्राओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!