BCCI Meeting Possible Decisions; Women Match Fee | Rohit Sharma Virat Kohli | BCCI की अपेक्स काउंसिल मीटिंग 22 दिसंबर को: रोहित-कोहली के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव संभव, डोमेस्टिक में विमेंस की मैच फीस भी बढ़ेगी

BCCI Meeting Possible Decisions; Women Match Fee | Rohit Sharma Virat Kohli | BCCI की अपेक्स काउंसिल मीटिंग 22 दिसंबर को: रोहित-कोहली के कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव संभव, डोमेस्टिक में विमेंस की मैच फीस भी बढ़ेगी


स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल A+ ग्रेड में हैं।

22 दिसंबर को BCCI की अपेक्स काउंसिल मीटिंग होगी। इसमें मेंस प्लेयर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर चर्चा होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल वनडे खेलते हैं, इसलिए उनकी ग्रेड में बदलाव हो सकता है। उनकी जगह शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल को ग्रेड A+ में लाया जा सकता है।

इसके अलावा, वर्चुअल मीटिंग में महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस बढ़ाने बढ़ाई जा सकती है। डोमेस्टिक अंपायरों और मैच रेफरी की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव भी एजेंडा में है। बोर्ड अपनी डिजिटल प्रॉपर्टीज, स्ट्रीमिंग अधिकार और वेबसाइट अपग्रेड पर भी अपडेट देगा।

BCCI एपेक्स काउंसिल मीटिंग के एजेंडा

  • विमेंस क्रिकेटर्स की डोमेस्टिक मैच फीस में बढ़ोतरी
  • मेंस प्लेयर्स के एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
  • अंपायरों और मैच रेफरियों के भुगतान में बदलाव
  • की डिजिटल प्रॉपर्टीज पर अपडेट

मौजूदा मेंस प्लेयर्स के एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट

विमेंस टीम ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप जीता था इंटरनेशनल लेवल पर विमेंस और मेंस को बराबर मैच फीस (पे-पैरिटी) मिलती है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। महिला खिलाड़ी पूरे सीजन काफी मैच खेलती हैं, लेकिन उनकी फीस कम है। भारत की हाल की वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद इस फैसले की मांग और तेज हुई है। इसलिए फीस बढ़ाने का प्रस्ताव बैठक के सबसे अहम मुद्दों में शामिल है।

भारतीय विमेंस टीम ने 2 नवंबर को मुंबई में खेले गए विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन हराकर पहली बार खिताब जीता था।

———————————————-

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

ICC वनडे रैकिंग में रोहित नंबर-1, विराट नंबर-2 पर हैं

ICC वनडे बैटिंग रैंकिंग में एक बार फिर रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा बरकरार है। नंबर-1 पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार लगातार दो शतक और एक अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली नंबर-2 पर आ गए हैं। ICC ने बुधवार को वीकली रैंकिंग जारी की।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!