Bhiwani Police Operation Track Down murder, extortion and attempted murder Case Four accused arrested | भिवानी में चला ऑपरेशन ट्रैक डाउन: लंगड़ाते हुए चले, कान पकड़वाए, हत्या, फिरौती व जानलेवा हमले के 3 केस में संलिप्त 4 आरोपी काबू – Bhiwani News
भिवानी पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी
भिवानी पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन चलाया। इसके तहत विभिन्न थानों में दर्ज हत्या, फिरौती मांगने व जानलेवा हमले करने के 3 केसों में संलिप्त 4 आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी लंगड़ाते हुए चले और पुलिस ने आरोपियों के कान पकड़वाए। ताकि वे आग
.
भिवानी डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया किया भिवानी के दुकानदार से फिरौती मांगने व मारपीट करने के केस में दूसरे आरोपी निश्चय उर्फ निशु को पकड़ा। वहीं चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने के केस में 2 आरोपी सुशील कुमार व मयंक को गिरफ्तार किया है। वहीं सिवानी के एक व्यक्ति की हत्या मामले में फरार 5 हजार के इनामी आरोपी अनूप उर्फ सोनू को काबू किया है।
जैन चौक चौकी पुलिस द्वारा दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया।
दुकानदार से फिरोती मांगने का आरोपी गिरफ्तार भिवानी पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत दुकानदार से फिरौती मांगने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। सिटी थाना एरिया निवासी जतिन ने शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि हालु बाजार चौक भिवानी में पालाराम हलवाई की दुकान की हुई है। 16 नवंबर की रात को हालु बाजार चौक में मक्के की रेहड़ी पर मक्का खाने के लिए गया था। जहां पहले से ही खड़े दो लड़कों ने शिकायतकर्ता से दुकान चलाने के नाम पर फिरोती मांगी थी। दोनों ने खुद को पीयूष उर्फ बच्ची के गिरोह का सदस्य बताया था।
शिकायतकर्ता द्वारा रुपए देने से मना करने के कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ आए और दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस चौकी जैन चौक के उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने इस मामले में दूसरे आरोपी को हालु बाजार भिवानी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान हालु बाजार निवासी निश्चय उर्फ निशु के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जिला कारागार भेज दिया।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी गिरफ्तार भिवानी के सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुराना बस स्टैंड निवासी सत्यप्रकाश व उसके भतीजे पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी मयंक से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल को बरामद किया। थाना सिविल लाइन थाना भिवानी के उप निरीक्षक सत्यनारायण ने इस केस में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पुराना बस स्टैंड निवासी सुशील कुमार व भिवानी के लोहारू रोड निवासी मयंक के रूप में हुई है। वहीं आरोपी सुशील पीजी चलाने का काम करता है। आरोपी पर पहले भी 2 केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी मयंक वारदात वाले दिन मारपीट करने में शामिल था। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में करके जिला कारागार भेज दिया।
सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया।
5 हजार का ईनामी हत्यारोपी गिरफ्तार भिवानी CIA-1 ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत नलोई निवासी आजाद का अपहरण व हत्या मामले में फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी आरोपी अनूप को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध जिला भिवानी में हत्या, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम, मारपीट, जान से मारने की धमकी व स्नैचिंग आदि धाराओं के तहत केस दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
मृतक आजाद की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें पुलिस को बताया कि उसके बेटे आजाद की आरोपियों ने षडयंत्र रचकर, अपहरण कर हत्या कर दी है। सीआईए-1 के उप निरीक्षक अमरजीत ने आजाद का अपहरण व हत्या करने के मामले में पांचवें आरोपी को गांव बलियाली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान गांव बलियाली निवासी अनूप उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपी भिवानी पुलिस का 5000 रुपए का इनामी अपराधी है।

