Bhopal Jashn-e-Jamhuriyat Mushaira & Lokrang Today

Bhopal Jashn-e-Jamhuriyat Mushaira & Lokrang Today


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जनकपुरी, नारायण गुरु हाउसिंग सोसायटी, राज सम्राट कॉलोनी, श्रवणकांत होम्स, सागर लेक व्यू, वास्तु विहार, निर्मल नगर, राधाकुंज कॉलोनी एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास।
  • सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक रापड़िया एवं आसपास।
  • सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शक्ति नगर ए, बी-सी सेक्टर, पंचवटी, दशहरा मैदान सेक्टर-2, तुलसी परिसर, क्रस्टल कैम्पस, अभिनव होम्स, अविनाश नगर, टेगौर नगर, ऋषिपुरम, सुभालय, अवंतिका एवेन्यू, सांई कॉलोनी, सूरज कुंज, अवंतिका फेस-3 एवं आसपास के इलाके।

इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव

  • 29 जनवरी को शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक रोशनपुरा से कंट्रोल रूम और लिली टॉकीज तक यातायात का दबाव रहेगा। इस अवधि में इस मार्ग पर व्यावसायिक और अनुमति प्राप्त भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
  • बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोहों की कड़ी में 29 जनवरी 2026 को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड मैदान) में ‘बीटिंग द रिट्रीट’ कार्यक्रम आयोजित होगा।

हज-2026 के लिए 31 जनवरी तक जमा करनी होगी अग्रिम राशि

  • चयनित हज यात्रियों को अग्रिम हज राशि 2 लाख 77 हजार 300 रुपए जमा करनी होगी। इसमें प्रथम किस्त 1 लाख 52 हजार 300 रुपए और द्वितीय किस्त 1 लाख 25 हजार रुपए शामिल हैं। राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर

इन दो ट्रेनों में रेलवे ने बढ़ाए कोचभोपाल–सिंगरौली एक्सप्रेस में बदलाव

  • गाड़ी संख्या 22165/22166 भोपाल–सिंगरौली–भोपाल एक्सप्रेस में संशोधित कोच संयोजन 24 मार्च 2026 और 27 मार्च 2026 से प्रभावी रहेगा।

भोपाल–रीवा एक्सप्रेस में भी बढ़ा कोच

  • गाड़ी संख्या 22145/22146 भोपाल–रीवा–भोपाल एक्सप्रेस में यह व्यवस्था 27 मार्च 2026 और 28 मार्च 2026 से लागू होगी।
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

जश्न-ए-जम्हूरियत

  • जश्न-ए-जम्हूरियत मुशायरा आज 29 जनवरी को शाम 6:30 बजे दूरदर्शन केंद्र, स्टूडियो ‘ए’, श्यामला हिल्स में होगा। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के नामचीन हिंदी और उर्दू शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय चेतना के भाव प्रस्तुत करेंगे।

लोकरंग

  • 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे से ‘लोकराग’ अंतर्गत निमाड़ी लोकगायन की प्रस्तुति पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं साथी (भोपाल) द्वारा दी जाएगी।
  • वहीं सायं 6:30 बजे ‘देशराग’ गतिविधि में पंजाबी लोक एवं सूफी गायन की प्रस्तुति बॉबी सिद्धू एवं साथी (पटियाला) प्रस्तुत करेंगे।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
कैंपस/जॉब

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!