Bihar, MP, UP Dense Fog; Uttarakhand Cold Wave; Himachal WD Active Feb 9
- Hindi News
- National
- Bihar, MP, UP Dense Fog; Uttarakhand Cold Wave; Himachal WD Active Feb 9
जयपुर/लखनऊ/पटना/शिमला4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। यहां पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अलवर जिले के ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया। यहां विजिबिलिटी करीब 60 मीटर तक रही।
बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। तीनों ही जगह विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर तक ही रही। यूपी के ही उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बस-कारों समेत 10 गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस-वे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
हिमाचल प्रदेश में 9 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 10 और 11 फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश बर्फबारी होगी। ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में अच्छी बारिश होगी।
राज्यों में मौसम की 2 तस्वीरें…
बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद बर्फ से ढका बद्रीनाथ धाम।
लखनऊ में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी।
अगले 2 दिन का मौसम
- 7 फरवरी: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा हो सकता है। तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रहने का अनुमान है।
- 8 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बर्फीले मौसम की संभावना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना या मध्यम कोहरा रह सकता है।
राज्यों में मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म, MP में फिर बढ़ी ठंड, 8 शहरों में पारा फिर 10°C से नीचे
वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम का असर खत्म होने से मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा है। उत्तरी हवाओं की वजह से दिन में ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि रात का टेम्परेचर भी 10 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात ग्वालियर समेत 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं 30 से ज्यादा जिलों में कहीं हलका तो कहीं घना कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: फरवरी अंत तक ठंड से राहत नहीं, 10 डिग्री के साथ सीवान सबसे ठंडा
बिहार में मौसम सामन्य बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे बिहार में इसका असर देखा जा सकता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।पिछले 24 घंटे के दौरान 10.3 डिग्री के साथ सीवान सबसे ठंडा जिला रहा। जबकि मोतिहारी में 10.6 डिग्री, समस्तीपुर में 10.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 14 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फीली हवाओं से सर्दी बढ़ेगी, दो दिन बाद उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
उत्तराखंड में आज दिनभर मौसम साफ रहेगा। हालांकि सुबह के समय 5 जिलों में कोहरा दिख सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक सभी जिलों में मौसम साफ ही रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी। इस दौरान कहीं भी बारिश या बर्फबारी का अनुमान नहीं है। IMD के अनुसार 9 फरवरी को मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का दो दिन आशिंक असर रहेगा, अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब पहुंचा
हरियाणा में आज से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका आशिंक प्रभाव हरियाणा में देखने को मिलेगा। इसके कारण कुछ इलाकों में बादलवाई देखने को मिल सकती है। वहीं तेज हवा चलने के भी आसार बने हुए हैं। बीते 24 घंटे में हरियाणा में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में दर्ज किया गया, जहां पारा 24.1°C तक पहुंच गया। हिसार और भिवानी तापमान 23.0°C, अंबाला में 22.0°C, करनाल में 21.8°C और रोहतक में 21.6°C दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट, 14 शहरों में तापमान 5॰C से नीचे गिरा, 10-11 फरवरी को फिर बारिश-बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में शनिवार को घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार- हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिला के निचले इलाकों में कोहरा पड़ेगा। 14 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 9 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इस दिन चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। 10 और 11 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें…

