Bilaspur Congress District President appointment Anjana Dhiman | अंजना धीमान फिर बनीं बिलासपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष: हाईकमान ने 6 नामों पर विचार के बाद लगाई मुहर, बोलीं- मजबूती से निभाएंगे जिम्मेदारी – Bilaspur (Himachal) News

Bilaspur Congress District President appointment Anjana Dhiman | अंजना धीमान फिर बनीं बिलासपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष: हाईकमान ने 6 नामों पर विचार के बाद लगाई मुहर, बोलीं- मजबूती से निभाएंगे जिम्मेदारी – Bilaspur (Himachal) News



अंजना धीमान दोबारा बनीं बिलासपुर की कांग्रेस जिला अध्यक्ष।

बिलासपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंजना धीमान को एक बार फिर बिलासपुर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा गहन विचार-विमर्श क

.

जिला अध्यक्ष पद के लिए बिलासपुर से कुल छह नामों की सूची पार्टी हाईकमान को भेजी गई थी। इन सभी नामों पर केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से विचार किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अंजना धीमान को दोबारा यह जिम्मेदारी संगठनात्मक संतुलन, उनके अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए सौंपी गई है।

अंजना धीमान पर फिर से भरोसा जताया

हाईकमान ने उनके पिछले कार्यकाल के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को महत्वपूर्ण आधार माना। सूची में शामिल अन्य दावेदारों के नामों पर भी चर्चा हुई, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती और निरंतरता को प्राथमिकता देते हुए अंजना धीमान पर फिर से भरोसा जताया।

जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाएंगे-अंजना

इस घोषणा के बाद जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया। दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अंजना धीमान ने पार्टी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारी को और अधिक मजबूती से निभाएंगी तथा सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जिला स्तर पर कांग्रेस को सशक्त करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!