Bodies of mother and daughter found in a well in Deoghar | ​​​​​​​देवघर में कुएं से मिली मां-बेटी की लाश: परिजनों का पति पर मारपीट करने का आरोप, ससुराल पक्ष ने जताई हत्या की आशंका – Deoghar News

Bodies of mother and daughter found in a well in Deoghar | ​​​​​​​देवघर में कुएं से मिली मां-बेटी की लाश: परिजनों का पति पर मारपीट करने का आरोप, ससुराल पक्ष ने जताई हत्या की आशंका – Deoghar News



देवघर में जसीडीह थाना क्षेत्र के पदन बेरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कुएं से एक महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया। मृतकों की पहचान गुड़िया देवी (उम्र लगभग 25 वर्ष) और उसकी बेटी पीहू कुमारी (एक वर्ष) के रूप मे

.

सूचना मिलने पर जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। मृतका के नाना ने बताया कि गुड़िया के पति विष्णु यादव आए दिन मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह कई बार मायके बिहार के जयपुर थाना क्षेत्र के इंदौडीह गांव चली जाती थी।

हाल ही में समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेजा गया था। बताया गया कि एक वर्षीय बच्ची पीहू का गुरुवार को जन्मदिन था। इसी दिन किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

वहीं, मृतका के चाचा मंगरु यादव ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि ससुराल वालों का कहना है कि गुड़िया ने बच्ची के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!