Body of youth missing for four days found in Jamshedpur | जमशेदपुर में चार दिनों से लापता युवक का मिला शव: नशे का था आदि, परिजनों ने दोस्तों पर ही लगाया हत्या का आरोप; तीन हिरासत में – Jamshedpur (East Singhbhum) News
जमशेदपुर के शंकोसाईं में चार दिनों से लापता युवक का शव गुरुवार को स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया गया। श्यामनगर छठ घाट के पास पानी में उपलाता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के तीन दोस्तों पर आरोप लगाया है,
.
मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रदीप साहू के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप नशे का आदि भी था। ओलीडीह थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी प्रदीप साहू की गुमशुदगी अब मौत में बदल गई है।
ओलीडीह थाना के एसआई विजय कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह नदी में एक शव उपलाता देखा, जिसकी पहचान बाद में प्रदीप साहू के रूप में हुई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।
प्रदीप साहू की फाइल फोटो।
तीन दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे प्रदीप को: पिता
मृतक के पिता पारस साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को प्रदीप को उसके तीन साथी, कुंदन, बाला और लूडो अपने साथ ले गए थे। पारस साहू के अनुसार, इन्हीं तीनों ने प्रदीप की हत्या कर शव को रात में स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
रोते-बिलखते परिजन।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका प्रबल
इधर, सूचना मिलते ही शंकोसाईं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका प्रबल मानी जा रही है।
प्रदीप साहू बीते चार दिनों से लापता थे और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। परिवार ने प्रदीप की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी और लगातार संपर्क में था, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही थी। शव की पहचान होते ही परिवार में मातम छा गया।

