Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | भास्कर अपडेट्स: ओडिशा- उत्कल संगीत महाविद्यालय का ड्रामा टीचर गिरफ्तार, नाबालिग से सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप
- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ओडिशा के भुवनेश्वर में उत्कल संगीत महाविद्यालय में नाबालिग छात्रा से सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप में गेस्ट फैकल्टी ड्रामा टीचर को गिरफ्तार किया। खारवेलनगर पुलिस ने बताया कि प्रिंसिपल की शिकायत मिलने पर गिरफ्तारी हुई है।
आरोप के बाद छात्रों ने विरोध किया, जिसके बाद कॉलेज ने फैकल्टी की सेवाएं समाप्त कर दीं। मामले की जांच के लिए भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग की तीन-सदस्यीय समिति ने कैंपस का दौरा किया। विशेष सचिव देबा प्रसाद दास ने कहा कि आरोपी को भविष्य में किसी भी कॉलेज में नियुक्ति से ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की जाएगी।
खबरें और भी हैं…

