Brother-in-law beat his sister-in-law to death with a stick | देवर ने की डंडे से पीटकर भाभी की हत्या: शादी न होने का ताना मारने पर आलीराजपुर में हुआ विवाद – alirajpur News

Brother-in-law beat his sister-in-law to death with a stick | देवर ने की डंडे से पीटकर भाभी की हत्या: शादी न होने का ताना मारने पर आलीराजपुर में हुआ विवाद – alirajpur News



आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजावट में गुरुवार रात को एक देवर ने अपनी भाभी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। यह घटना भाभी की ओर से शादी न होने का ताना मारने के विवाद में हुई।

.

मृतक की पहचान 62 वर्षीय गुलबाई पति छगन भिलाला चौहान के रूप में हुई है, जो राजावट गांव की निवासी थीं। आरोपी दितला उर्फ दिलीप पिता सैकडीया (करीब 50 वर्ष) भी इसी गांव का रहने वाला है और रिश्ते में मृतिका का देवर है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिलीप की पत्नी नहीं है। मृतिका गुलबाई उसे इसी बात को लेकर अक्सर ताना मारती थी और गाली-गलौज करती थी।

गुरुवार रात को भी मृतिका ने आरोपी दिलीप को पत्नी न होने का ताना दिया और गाली-गलौज की। इससे गुस्साए दिलीप ने पास रखे डंडे से गुलबाई के ठुड्डी और चेहरे पर वार कर दिया। डंडे के प्रहार से गुलबाई को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

आरोपी मौके से गिरफ्तार

नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दितला उर्फ दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!