Car Catches Fire on Dwarka Expressway Near Toll Plaza; Driver Jumps to Safety in Gurugram | गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार में भीषण आग: टोल प्लाजा लाइन के पास ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, CNG सिलेंडर ब्लास्ट होने से बचा – gurugram News
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर आग की लपटों में घिरी कार।
द्वारका एक्सप्रेसवे पर बजघेड़ा टोल प्लाजा के पास रात को एक सीएनजी कार में अचानक से आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने टोल प्लाजा की लाइन से पहले ही कार रोक दी। कार चला रहे संजय ने सूझबूझ दिखाते हुए तेजी से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देख
.
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। शोर सुनकर टोल प्लाजा के कर्मचारी दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। राहत की बात ये रही की सीएनजी ब्लास्ट होने से बच गया। जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर कार में आग के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया।
टोल प्लाजा पर अफरा तफरी मच गई
टोल प्लाजा की तरफ से फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल की गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। टोल प्लाजा पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई वाहन रुक गए।
पहले इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ
ड्राइवर संजय ने बतया कि वह गुरुग्राम से द्वारका की ओर जा रहा था। रात करीब 8 बजे टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही कार के इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में बदल गई।
फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास
टोल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने फायर एक्सटिंगुइशर का इस्तेमाल किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण सीएनजी में लीकेज या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन सटीक वजह की जांच चल रही है।
घटना का वीडियो आया सामने
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार से उठती ऊंची लपटें और भागते लोग साफ दिख रहे हैं। वीडियो में टोल प्लाजा पर जमा भीड़ और आग बुझाने के प्रयास भी कैद हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सीएनजी वाहनों की नियमित जांच जरूरी है।

