गाड़ी ट्रांसफर के लिए अब NOC की जरूरत नहीं होगी:वाहन पोर्टल से ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा, फिट होने पर 15 साल बाद भी चला सकेंगे पुरानी कार
पुरानी गाड़ी को एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर करना आसान होने वाला है। केंद्र सरकार दूसरे राज्य में गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए लगने वाले ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) की अनिवार्यता खत्म कर सकती है। इसके लिए नीति आयोग की एक हाई-लेवल कमेटी ने परिवहन मंत्रालय (MoRTH) को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा,…

