एसआरएन अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का हड़ताल:3 माह का बकाया वेतन न मिलने पर आक्रोशित, नारा लगाकर विरोध
प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने दो-तीन माह का बकाया वेतन न मिलने पर सोमवार को हड़ताल कर दी। होली पर्व नजदीक होने के बावजूद 750 कर्मचारियों को घरों में खुशियां लाने के लिए गुझिया-पापड़ के इंतजाम का मौका नहीं मिला। सुबह की पाली में 250 कर्मचारी ड्यूटी पर आए…

