CBSE 12th On-Screen Marking | Teachers Data Upload by Feb 13

CBSE 12th On-Screen Marking | Teachers Data Upload by Feb 13


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से अब 12वीं की आंसर-बुक की ऑन स्क्रीन मार्किंग होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड का मानना है कि इससे गलतियां कम होगी और समय व धन की बचत होगी। टीचर्स का पैनल तैयार करने के लिए देश भर से कक्षा 11वीं

.

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से जारी आदेश के अनुसार- भारत और 26 देशों में प्रतिवर्ष कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है। जिनसे लगभग 46 लाख छात्र लाभान्वित होते हैं। दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के अपने निरंतर प्रयास में बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं से शुरू होने वाली कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) शुरू करने का निर्णय लिया है।

डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली से यह होंगे लाभ

  • -अंकों की टोटलिंग में होनी वाली गलतियां नहीं होगी, ये ऑटोमेटिक होगा, जिससे मैन्युअल हस्तक्षेप कम होगा। ज्यादा टीचर्स की भागीदारी से तेज मूल्यांकन होगा।
  • परिवहन समय और लागत में बचत होगी। शिक्षक अपने विद्यालयों में रहकर अपने नियमित कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। परिणाम के बाद अंकों के सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।
  • सत्यापन के लिए आवश्यक मानव संसाधन में कमी आएगी। सभी विद्यालयों को मूल्यांकन में योगदान करने का अवसर। पर्यावरण के अनुकूल होगा डिजिटल मूल्यांकन।

स्कूलों को ये करनी होगी व्यवस्थाएं

  • सार्वजनिक स्टेटिक आईपी वाला कंप्यूटर लैब, विंडोज ओएस 8 या उससे ऊपर, 4 जीबी रैम या उससे अधिक और सी ड्राइव पर 1 जीबी खाली स्थान वाला पीसी/लैपटॉप, नवीनतम इंटरनेट ब्राउज़र (क्रोम/एज/ई/फ़ायरफ़ॉक्स)। एडोब रीडर, विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्टिविटी (न्यूनतम 2 एमबीपीएस), सुचारू बिजली आपूर्ति।

13 फरवरी तक करना होगा डेटा अपडेट

सीबीएसई की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 11वीं व 12वीं पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करने और परिणाम घोषित करने के लिए ओएसएम मूल्यांकन के लिए तैनात किया जाएगा। वास्तविक मूल्यांकन शुरू होने से पहले सभी शिक्षकों को इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। इस उद्देश्य के लिए, उन्हें ओएसएम पोर्टल तक पहुंचने के लिए लॉग-इन क्रेडेंशियल दिए जाएंगे।

लॉग-इन क्रेडेंशियल और ओटीपी शिक्षकों के ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर साझा किए जाएंगे। इसके लिए इन शिक्षकों का डेटा ओएसिस पोर्टल पर अपडेट कराया जा रहा है। इसमें शिक्षक का नाम, विषय, अनुभव, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ली जा रही है।

स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि यदि पहले से डेटा अपडेट नहीं किया गया है, तो 13 फरवरी 2026, शाम 4 बजे तक सकेंगे। स्कूल का परिणाम भी रोका जा सकता है। सीबीएसई ने स्कूलों को चेतावनी दी है कि 13 तक शिक्षकों का विवरण अपडेट नहीं किया तो संबंधित स्कूल का परिणाम तक रोका जा सकता है। किसी भी विचलन को मूल्यांकन प्रक्रिया को खराब करने का प्रयास माना जाएगा और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!