Chandigarh cab driver apologises receiving obscene messages

Chandigarh cab driver apologises receiving obscene messages


चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर द्वारा युवती को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में कैब चालक अपने परिवार समेत पुलिस स्टेशन-26 पहुंचा और हाथ जोड़कर माफी मांगी।

चंडीगढ़ में युवती को सेक्स के बदले फ्री राइड ऑफर करने वाले कैब ड्राइवर का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पुलिस थाने में युवती से माफी मांग रहा है। यह वीडियो युवती ने ही कैब ड्राइवर का वीडियो बना लिया था।

.

माफी मांगते हुए आरोपी ड्राइवर ने कहा-

QuoteImage

27 तारीख को कैब बुक हुई थी। किसी युवती की रिक्वेस्ट आई थी, तब कैब मैं चला रहा था। उसकी रिक्वेस्ट मैंने एक्सेप्ट की। मुझसे गलती से मैसेज हो गए थे, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं और आगे से वह चीज किसी और लड़की से नहीं होगी।

QuoteImage

इस मामले पर पुलिस पर समझौता कराने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे। मगर, अब पुलिस ने सफाई दी कि उन्होंने कंप्लेंट के बाद तुरंत एड्रेस निकलवा आरोपी को थाने बुलाया। युवती भी परिवार के साथ आई। आरोपी ड्राइवर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी तो युवती ने माफ कर दिया और लिखित में भी दिया।

बता दें कि आरोपी ड्राइवर ने रात 12 बजे कैब बुकिंग करने पर युवती को मैसेज भेजकर कहा था-

QuoteImage

फ्री राइड चाहिए?, सेक्स करोगी?, जितने पैसे बोलोगी, उतनी पेमेंट करूंगा

QuoteImage

युवती ने इसके स्क्रीनशॉट समेत शिकायत पुलिस को दे दी। जिससे कैब ड्राइवर की करतूत की पूरी पोल खुल गई थी। हालांकि आरोपी ड्राइवर पर तुरंत केस दर्ज करने के बजाय चंडीगढ़ पुलिस भी माफी से संतुष्ट हो गई और समझौता कराकर निपटारा कर दिया।

कैब ड्राइवर की चैट, जिसमें सेक्स का ऑफर दिया..

कार्रवाई की जगह समझौता पर पुलिस की 2 अहम बातें..

  • एड्रेस निकलवाकर मालिक को थाने बुलाया: चंडीगढ़ पुलिस के DSP चरणजीत सिंह विर्क ने कहा- पुलिस को एक युवती की शिकायत मिली थी कि एक कैब चालक ने उसे अश्लील मैसेज भेजे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी का एड्रेस निकलवाया। कार जिस व्यक्ति के नाम पर थी, उसे पुलिस स्टेशन बुलाया गया। वह व्यक्ति थाने पहुंचा और उसने बताया कि कैब उसका बेटा चलाता है।
  • ड्राइवर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, युवती ने कार्रवाई नहीं कराई: DSP ने कहा- इसके बाद उसका बेटा भी पुलिस स्टेशन पहुंचा। युवती भी अपने परिवार वालों के साथ थाने आई थी। इस दौरान कैब चालक ने हाथ जोड़कर युवती से माफी मांग ली। युवती ने माफ करते हुए पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह आगे कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहती। इसके बाद सभी वहां से चले गए।

आरोपी ड्राइवर का मैसेज, पूछा- आपका बॉयफ्रेंड है क्या?

कैब ड्राइवर ने युवती से बॉयफ्रेंड के बारे में भी पूछा।

युवती को अश्लील मैसेज से जुड़ा पूरा मामला…

  • ऑफिस से लौटते वक्त रात 12 बजे कैब बुक की: युवती ने बताया कि 27 जनवरी की रात वह सेक्टर-26 स्थित अपने ऑफिस से घर लौट रही थी। रात करीब 12 बजे उसने सिंधी स्वीट्स के पास से इनड्राइव एप के जरिए कैब बुक की। कैब को राम नाम के ड्राइवर ने एक्सेप्ट किया। एप पर उसकी फोटो और कार नंबर भी मौजूद था। आरोपी की कार स्विफ्ट डिजायर थी।
  • ड्राइवर ने पूछा-अकेली हो, सेक्स के बदले फ्री राइड का ऑफर दिया: युवती ने बताया कि कैब बुक होने के बाद आरोपी ने मैसेज कर पूछा कि वह अकेली है या नहीं। इसके बाद उसने लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए। पहले बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल किए, फिर फ्री राइड के बदले शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश कर दी। आरोपी ने यह भी कहा कि जितने पैसे बोलोगी, उतनी पेमेंट करूंगा।
  • बारिश और काफी रात होने से डर गई थी: युवती ने बताया कि जब उसने वॉट्सएप चैट पर इसका विरोध किया तो आरोपी ने पहले माफी मांगी और फिर धमकाने लगा। उसने लिखा कि वह अभी मिलने आ सकता है और जरूरत पड़ी तो पुलिस थाने भी पहुंच जाएगा। युवती ने बताया कि उसने पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो वह थाने का नाम और लोकेशन मांगने लगा। बारिश और देर रात होने के कारण वह काफी डर गई थी।

आरोपी ड्राइवर की चैट, जिसमें माफी मांगी, फिर धमकाया…

कैब ड्राइवर ने युवती को गुस्सा न करने का मैसेज भी किया।

आरोपी कैब ड्राइवर ने युवती से लोकेशन भी मांगी।

  • चैट के सबूत देकर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की: युवती ने बताया कि घटना के अगले दिन 28 जनवरी को सेक्टर-26 थाने में लिखित शिकायत दी। उसने इनड्राइव एप पर उपलब्ध ड्राइवर की पूरी जानकारी और अश्लील मैसेज के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे। इसके बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई। 3 दिन तक पुलिस कार्रवाई का इंतजार करती रही। युवती का आरोप है कि शुक्रवार को उसे सेक्टर-26 थाने बुलाया गया, जहां वह काफी देर तक बाहर खड़ी रही।
  • पुलिस ने आरोपी को बुलाकर समझौता करवा दिया: युवती ने बताया कि इसके बाद में चंडीगढ़ ट्राइसिटी ड्राइवर यूनियन के सदस्य उसके साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को उसके सामने पेश किया। आरोपी अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और पुलिस की मौजूदगी में पूरी घटना स्वीकार करते हुए पीड़िता से माफी मांगी। इस माफी का वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया।

***********************

ये खबर भी पढ़ें…

चंडीगढ़ में चलती बाइक पर राइडर ने छात्रा को छेड़ा, विरोध किया तो नीचे गिराया

चंडीगढ़ में एक राइडर ने चलती बाइक पर 11वीं छात्रा से छेड़छाड़ की। बाइक पर चलते समय छात्रा को कई बार गलत तरीके से टच किया। राइडर काफी दूर तक एक हाथ से ही बाइक चलाता रहा, दूसरे हाथ से छेड़छाड़ करता रहा। जब इसका विरोध किया तो आरोपी उल्टा छात्रा को ही धमकाने लगा। छात्रा ने जब बाइक रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने बाइक की स्पीड बढ़ा ली। काफी दूर ऐसे ही चलने के बाद छात्रा ने विरोध किया तो बाइक डिस बैलेंस होकर नीचे गिर गई (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!