Chandigarh Man Arrested Hyderabad Airport for Rs 22.90 Lakh Scam

Chandigarh Man Arrested Hyderabad Airport for Rs 22.90 Lakh Scam


फरीदकोट जिला पुलिस ने सीनियर सिटीजन लोगों से 22.90 लाख रुपए की ठगी मामले में भगोड़े मुख्य आरोपी को हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ निवासी हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

.

गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे स्थानीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल उक्त आरोपी सहित कुल तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया हुआ था, जिसके बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।

फरीदकोट के थाना सिटी की फाइल फोटो।

तीनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज

यह मामला पिछले साल जुलाई का है, और इस मामले में फरीदकोट की जिला कोर्ट ने एक महिला समेत तीनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दी थीं। फरीदकोट सिटी पुलिस के पास शहर के सीनियर सिटीजन ने चंडीगढ़ स्थित ट्रैवल कंपनी एविडफ्लाई वेकेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

23 लाख रुपए जमा करवाए थे

सीनियर सिटीजन के एक समूह ने शिकायत दी थी कि उन्होंने जनवरी 2025 में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए करीब 23 लाख रुपए जमा करवाए थे, लेकिन न तो यात्रा करवाई गई और न ही पैसे वापस किए गए।

जालसाजी की धाराओं के तहत किया नामजद

जांच के दौरान बैंक ट्रांजैक्शन, ईमेल और व्हाट्सऐप चैट जैसे सबूतों के आधार पर पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर हरमनप्रीत सिंह व सुपिंदर सिंह और सीईओ मनदीप कौर को धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं के तहत नामजद किया था।

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार हरमनप्रीत सिंह के खिलाफ अप्रैल 2025 में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा एक अन्य ठगी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उस पर मोहाली निवासी से सिंगापुर टूर पैकेज के नाम पर 2.71 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस अब फरार अन्य दो आरोपियों सुपिंदर सिंह और मनदीप कौर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!