Chandigarh Schools Bomb Threat | CCPCR Advisory on Cyber Safety

Chandigarh Schools Bomb Threat | CCPCR Advisory on Cyber Safety


पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

चंडीगढ़ के स्कूलों को हाल ही में मिली बम से उड़ाने की धमकी देने वालों का पुलिस अभी तक कुछ भी पता नहीं लगा पाई है। यह धमकी शहर के करीबन 30 स्कूलों को मिली थी। यही नहीं इसके बाद पंजाब एंड हरियाणा सचिवालय को भी उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं।

.

इसी बीच धमकी भरे संदेशों और साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (CCPCR) ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्कूलों में सुरक्षा, सेफ्टी और साइबर अवेयरनेस को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

चंडीगढ़ के स्कूल में बम की अफवाह के चलते बाहर खड़े बच्चे।

एडवाइजरी में यह दिए सुझाव

  • मजबूत सुरक्षा व्यवस्था: स्कूल परिसरों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बिना सत्यापन के किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री न हो। किसी भी संदिग्ध वस्तु की तुरंत जांच और पुष्टि की जाए।
  • मेटल डिटेक्टर व अन्य सुरक्षा उपकरण: स्कूलों में, खासकर वार्षिक कार्यक्रमों व आयोजनों के दौरान मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
  • पुलिस से समन्वय: किसी भी धमकी भरे संदेश, संदिग्ध ई-मेल, फिशिंग लिंक या विशिंग कॉल की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए।
  • प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण: स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षक, प्रशासनिक स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के लिए चंडीगढ़ पुलिस/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।इसमें आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया और भीड़ नियंत्रण शामिल हो।
  • अफवाहों पर रोक: स्कूल किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी का खंडन करें और केवल सरकारी अथॉरिटी व प्रशासन से जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
  • छात्रों व अभिभावकों के लिए जागरूकता: साइबर सुरक्षा, डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग और बिना पुष्टि जानकारी साझा न करने को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएं।
  • स्पष्ट संचार व्यवस्था:अभिभावकों तक सही और सत्यापित जानकारी समय पर पहुंचाने के लिए स्पष्ट कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल तय किए जाएं, ताकि घबराहट न फैले।

चंडीगढ़ में स्कूलों में धमकी भरी ईमेल में यह लिखा गया था।

CCPCR चेयरपर्सन बोलीं- सतर्क रहें स्कूल प्रबंधक

CCPCR की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने चंडीगढ़ प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ एक बेहद सतर्क केंद्र शासित प्रदेश है, जहां प्रशासनिक विभाग और सभी स्टेकहोल्डर्स मिलकर बच्चों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और भय-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हैंडहोल्डिंग अप्रोच के साथ काम कर रहे हैं।

चंडीगढ़ में लगातार दो दिन आ चुकी धमकियां

  • 28 जनवरी को आई थी स्कूलों में बम की धमकी- शहर के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी 28 जनवरी को आई थी और इसके बाद से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। इस दौरान स्कूलों मे छुट्टी कर देनी पड़ी थी और पुलिस ने सभी स्कूलों को चेक भी किया था। धमकी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करने चंडीगढ़ को खालिस्तान बताने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
  • 29 को आई पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय को उड़ाने की धमकी – इसके अगले ही दिन 29 जनवरी 2026 को पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय को उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। इससे भी पंजाब पुलिस समेत दूसरी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी रही है। सुरक्षा एजेंसियों की चिंता इस लिए भी थी क्योंकि इससे पहले यहां पर ही पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को बम से उडाया जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!