Chandigarh Shastri Market President Faces Rs 10 Lakh Defamation Notice Over Road Issue MC Damanpreet singh | चंडीगढ़ में टूटी सड़क का वीडियो बनाना महंगा पड़ा: पार्षद ने ₹10 लाख का मानहानि नोटिस भेजा, कहा- VIDEO डिलीट कर माफी मांगो – Chandigarh News

Chandigarh Shastri Market President Faces Rs 10 Lakh Defamation Notice Over Road Issue MC Damanpreet singh | चंडीगढ़ में टूटी सड़क का वीडियो बनाना महंगा पड़ा: पार्षद ने ₹10 लाख का मानहानि नोटिस भेजा, कहा- VIDEO डिलीट कर माफी मांगो – Chandigarh News


चंडीगढ़ की शास्त्री मार्केट के अध्यक्ष को टूटी सड़क का मामला सोशल मीडिया पर उठाना महंगा पड़ गया। वार्ड के पार्षद ने उन्हें 10 लाख का मानहानि का नोटिस भेज दिया।

.

टूटी सड़क का मुद्दा उठाने वाले मुकेश गोयल का कहना है कि उनकी तरफ से कुछ भी गलत नहीं किया गया है। परेशानी होने पर मुद्दा उठाना यहां जुर्म हो गया। सोमवार को वह नोटिस का जवाब दें देंगे।

दूसरी तरफ मानहानि नोटिस भेजने वाले पार्षद दमनप्रीत बादल का कहना है कि बिना जांच के बोलकर मुकेश गोयल ने उनकी छवि खराब की है।

सिलसिलेवार समझिए क्या है मामला…

  • निगम ने पैचवर्क कराया, गोयल ने वीडियो शेयर किया: कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ नगर निगम की तरफ से सेक्टर 22 डी में पंजाब टायर्स की दुकान के सामने वाली रोड का पैचवर्क करवाया है। इस पर सेक्टर 22 के रहने वाले मुकेश गोयल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद की तरफ से पक्षपात करते हुए यह रोड बनाई गई है, इसमें उनका निजी हित छिपा हुआ है।
  • गोयल ने कहा- सड़क पर गड्‌ढे, हादसा हो सकता है: मुकेश गोयल ने वीडियो में आगे कहा- इसके उलट शास्त्री मार्केट के पास स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर वाली सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। यहां पर गर्भवती महिलाएं इलाज कराने आती हैं और उनका हादसे के बाद नुकसान हो सकता है।
  • पार्षद का नोटिस, वीडियो डिलीट कर माफी मांगें: इस वीडियो के सामने आते ही वार्ड 17 से AAP के पार्षद दमनप्रीत सिंह ने अपने वकील पुनीत छाबड़ा की माध्यम से मुकेश गोयल को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। जिसमें कहा गया है कि वह सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट करने के साथ माफी मांगें। वर्ना उन्हें 10 लाख रुपए के दावे का सामना करना होगा।

मानहानि नोटिस में पार्षद ने क्या कहा…

मार्केट अध्यक्ष बोले- नोटिस राजनीति से प्रेरित शास्त्री मार्केट के अध्यक्ष मुकेश गोयल कहते हैं कि यह मानहानि का नोटिस राजनीति से प्रेरित है। मैंने सिर्फ सरकारी अस्पताल के बाहर की सड़क के हालात को लोगों के सामने रखा है। यह मांग उठाई है कि यह सड़क पहले बननी चाहिए थी, ताकि यहां आने वाली गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मुझे नोटिस मिल गया है उसका जवाब भी जल्द दे दिया जाएगा। इसमें मानहानि जैसा कुछ नहीं है।

पार्षद बोले- निजी आरोप लगाए इस मामले में पार्षद दमनप्रीत सिंह का कहना है कि मुकेश गोयल ने अकेले सड़क का मुद्दा नहीं उठाया है, बल्कि मेरे ऊपर निजी आरोप लगाए हैं। मैने कहीं भी अपनी निजी जगह के लिए कोई काम नहीं करवाया है तो मैं इस तरह से आरोप क्यों सहन करूं। मुकेश गोयल को अब वकील को ही जवाब देना होगा।

अब पढ़िए पार्षद ने नोटिस में क्या लिखा पार्षद ने नोटिस में लिखा है कि वीडियो में आरोप लगाए गए हैं कि उनके वकील ने अपने फायदे के लिए अपने फायदे के लिए सेक्टर 22 में पैचवर्क लगवाया है। इससे उनकी छवि खराब हुई है। ये पूरी तरह से झूठा, निराधार और मानहानिकारक है। ऐसे झूठे बयान देने से पहले, आपने कोई पुष्टि नहीं की। जबकि नगर निगम की तरफ से ये काम सड़क को चेक करने के बाद हुआ है। जो वीडियो प्रसारित किया गया है, वह झूठा है।

पार्षद द्वारा भेजा गया मानहानि का नोटिस…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!