Chhattisgarh Boyfriend Kills Girlfriend With Stones
बालोद में बॉयफ्रेंड ने शक और गुस्से में शादीशुदा महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला। बॉयफ्रेंड ने जंगल में पहले शराब पी, फिर गला दबाकर बेहोश कर दिया। 50 मीटर घसीटा, फिर बेहोशी की हालत में पत्थर से सिर कुचल दिया। शव को पत्थरों से ढककर भाग गया। मामला डौंडीलोहारा
.
जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम कमला राजपूत (35) है, जो पाररास गांव की रहने वाली थी। वहीं मारने वाले बॉयफ्रेंड का नाम नेमीचंद साहू (29) साहू है। ये तरौद गांव का रहने वाला है। पिछले 5 साल से अफेयर था। आरोपी को शक था कि किसी और से बात करती है। शादी करने से इनकार करने पर हत्या की।
पहले मर्डर से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए
ग्राम गुरामी डैम के पास जंगल में एक सप्ताह पुरानी महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई थी
महिला की लाश मिलने की सूचना मिलने पर जांच के लिए डौंडीलोहारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
मामले में डौंडीलोहारा थाना की पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 24 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण जंगल गए थे। जंगल से तेज बदबू आ रही थी। ग्रामीणों को शक हुआ कि जंगल में कुछ वारदात हुई है। ग्रामीणों ने फौरन डौंडीलोहारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक महिला की सड़ी-गली लाश बरामद हुई।
महिला की कलाई पर ‘KL’ टैटू लिखा था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही टैटू ‘KL’ के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान मृतिका के भाई ने टैटू देखकर अपनी बहन कमला राजपूत के रूप में पहचान की।
एसपी योगेश पटेल ने पहचान कन्फर्म होने के बाद जांच के लिए 3 स्पेशल टीम बनाई। टीम ने लोकेशन, कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी के साथ सबूत जुटाए। सबूत मिलने के बाद पुलिस ने नेमीचंद को हिरासत में लिया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। पहले आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। नेमीचंद ने बताया कि वह नशे की हालत में था। शक के चलते हत्या की। वह कमला से शादी करना चाहता था।
अब सिलसिलेवार पढ़िए हत्या की पूरी कहानी
बालोद एसपी योगेश पटेल ने 26 जनवरी को हत्याकांड का खुलासा किया। SP ने बताया कि कमला राजपूत की शादी करीब 10 साल पहले दुर्ग में हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद कमला अपने मायके पाररास लौट आई थी, तब से वहीं रहकर मजदूरी कर रही थी।
इसी दौरान उसकी तरौद निवासी नेमीचंद साहू से पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। नेमीचंद और कमला के बीच पिछले 5 साल से अफेयर था। 16 जनवरी को नेमीचंद अपनी बाइक से कमला को डौंडीलोहारा घुमाने के बहाने गुरामी डैम के पास जंगल में ले गया। जंगल में आरोपी ने शराब पी।
ये तस्वीर कमला राजपूत की है। कमला की शादी 10 साल पहले दुर्ग में हुई थी।
शादी का दबाव बनाया, फिर गला दबा दिया
बालोद एसपी ने बताया कि आरोपी नेमीचंद ने शराब पीने के बाद कमला से पूछने लगा कि वह किन-किन लोगों से फोन पर बात करती है। कमला ने कहा कि वो उसके के अलावा किसी और से बात नहीं करती है। इसके बावजूद आरोपी उस पर शक करने लगा।
इसके बाद उसने दबाव बनाते हुए कहा कि अगर वह उससे प्यार करती है तो आज ही उसके घर चलकर शादी करे। कमला के शादी करने से मना किया। इससे आरोपी गुस्से में आ गया। उस पर किसी दूसरे पुरुष से बातचीत करने का आरोप लगाने लगा। विवाद बढ़ने पर नशे की हालत में नेमीचंद ने कमला का गला दबा दिया।
ये तस्वीर आरोपी नेमीचंद की है। आरोपी को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती है।
50 मीटर तक घसीटा, फिर सिर पत्थर से कुचल दिया
SP ने बताया कि गला दबाने से जब कमला बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे करीब 50 मीटर तक घसीटकर ले गया। पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने जल्दबाजी में आसपास पड़े पत्थरों से शव को ढक दिया और मौके से फरार हो गया।
16 जनवरी को हत्या करने के बाद आरोपी नेमीचंद साहू कमला का मोबाइल लेकर घर लौटकर सो गया। अगले दिन 17 जनवरी को सबूत छिपाने की नीयत से उसने कमला का मोबाइल बालोद के पाररास क्षेत्र में ऑन किया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।
………………………………….
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
बालोद के जंगल में मिली महिला की एक-सप्ताह पुरानी लाश:हाथ के टैटू से हुई पहचान,हत्या की आशंका;10 साल से मायके में रह रही थी
बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरामी के जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश की पहचान
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरामी के जंगल में शनिवार को मिली महिला की सड़ी-गली लाश की पहचान हो गई है। मृतका की शिनाख्त बुढ़ापारा बालोद निवासी 35 वर्षीय कमलाबाई राजपूत के रूप में हुई है। महिला के भाई ने कलाई पर लिखा KL टैटू के आधार पर शव की पहचान की है। पढ़ें पूरी खबर…

