Chhattisgarh janjgir Champa JP Nadda said Congress has compromised with Naxalites | नड्डा बोले- झीरम हमले की साजिश में कांग्रेस के लोग: नक्सलियों से समझौता किया, भूपेश ने कहा- ये शहीदों का अपमान, सबूत पेश करें – Chhattisgarh News
जांजगीर में जनादेश परब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस नक्सलियों से समझौता किया।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने पर सोमवार को ‘जनादेश परब’ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नक्सलियों से समझौते करती रही, जबकि मोदी सरकार ने इसका डटकर मुका
.
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि झीरम हमले की साजिश में कांग्रेस के अंदर के ही लोग शामिल थे। उनके बीच के लोग ही अपने लोगों को मरवाने के लिए लगे हुए थे। नक्सलियों को जानकारी उनके ही लोगों ने दी थी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नड्डा के बयान पर पलटवार किया। बघेल ने कहा कि भाजपा के ‘पर्ची’ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झीरम की घटना में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों का अपमान किया है। NIA सहित सुरक्षा एजेंसियों को जेपी नड्डा जी से पूछताछ कर उनके दावों के सबूत मांगने चाहिए।
पहले देखिए ये तस्वीरें-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने जेपी नड्डा का स्वागत किया।
जांजगीर-चांपा में जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस ने नक्सलियों से समझौता किया।
जेपी नड्डा के बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया पलटवार।
जेपी नड्डा बोले- कुछ लोग अपने नेताओं को मरवाने में लगे हुए थे
भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने पर जांजगीर के पुलिस ग्राउंड में ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दो साल पहले चुनाव प्रचार में भी वे इस क्षेत्र आए थे। बीजेपी को एकतरफा जीत मिली, क्योंकि कांग्रेस की पिछली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी और अपने वादे पूरे नहीं कर पाई थी। नक्सलवाद के साथ समझौता करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और कमल खिलाया।
जेपी नड्डा ने कहा कि 2013 में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले के पीछे कांग्रेस के ही कुछ अंदरूनी लोगों का हाथ था। मुझे याद है जब यह भयानक हमला हुआ था तब मैं छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रभारी था। मैंने बेहद करीब से झीरम घाटी की घटना देखी है।
नड्डा ने आगे कहा कि आज मैं बड़ी जिम्मेवारी के साथ कहना चाहता हूं कि उस समय नक्सलियों को काफिले की अंदरूनी जानकारी और लोकेशन की खबरें कोई बाहरी नहीं दे रहा था। कांग्रेस के बीच के ही कुछ लोग अपने नेताओं को मरवाने में लगे हुए थे और नक्सलवाद से संपर्क कर रहे थे। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो आम जनता का क्या होगा।
जांजगीर-चांपा में हुए कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता और लोग।
2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दावा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जहां पहले नक्सलवाद एक बड़ी चुनौती थी, वहीं अब मार्च 2026 तक इसे समाप्त करने की दिशा में काम चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि नई उद्योग नीति के तहत एक साल में 8 लाख करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
पूर्व सीएम बघेल बोले- जेपी नड्डा, झूठ का अड्डा
वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के झीरम कांड और नक्सल समस्या को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर तंज कसते हुए लिखा- झूठ का ‘अड्डा’ जे पी ‘नड्डा’। बघेल ने आगे लिखा- आज फिर एक बार छत्तीसगढ़ आकर भाजपा के ‘पर्ची’ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झीरम की घटना में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों का अपमान किया है।
सबसे पहले तो NIA सहित सुरक्षा एजेंसियों को जेपी नड्डा जी से पूछताछ कर उनके दावों के सबूत मांगने चाहिए। जेपी नड्डा जी! नक्सलियों के हमले में हमने अपने नेताओं की जान गंवाई है। आप सांठगांठ का आरोप लगाकर उनकी शहादत का अपमान कर रहे हैं।
बघेल ने केंद्रीय मंत्री नड्डा से सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि-
- प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय जब हम चाहते थे कि नक्सली हमले के पीछे षड्यंत्रकारी कौन है, उसका पता लगे। तब आप अदालतों में याचिका लगवाकर जांच को क्यों रोक रहे थे? आप क्यों नहीं षड्यंत्रकारियों का पता चलने देना चाहते थे?
- आप बताइए कि अब झीरम के कथित हमलावर हिरासत में हैं तो उनसे षडयंत्र के बारे में पूछताछ होगी?
- आप नक्सलियों से लड़िए, यह हम सब चाहते हैं। आज जिस रास्ते पर चलकर नक्सलवाद सिकुड़ रहा है, वह रास्ता कांग्रेस की सरकार ने ही तैयार किया है, लेकिन आप उसे दरकिनार क्यों करना चाहते हैं?
- 15 साल आपकी सरकार रही तब आपने नक्सलवाद खत्म क्यों नहीं किया? तब तो नक्सली जनसंहार कर रहे थे। आदिवासियों को मार रहे थे। 700 गांव खाली हो गए थे। और डॉ रमन सिंह जी तो सुरक्षा सलाहकार केपीएस गिल से कह रहे कि वेतन लो और मौज करो।
अब जानिए झीरम घाटी हमले के बारे में…

