Child crushed to death by tractor in Mirzapur | मिर्जापुर में ट्रैक्टर ने बालक को रौंदा, मौत: ग्रामीणों ने चालक को पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया – Pahari(Mirzapur) News

Child crushed to death by tractor in Mirzapur | मिर्जापुर में ट्रैक्टर ने बालक को रौंदा, मौत: ग्रामीणों ने चालक को पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया – Pahari(Mirzapur) News


अजय कुमार ओझा | पहाड़ी(मिर्जापुर), मिर्जापुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पड़री थाना क्षेत्र के तिगोडा गांव में रविवार सुबह 8 बजे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर मिट्टी लादकर जा रहा था। इसी दौरान तिगोडा गांव निवासी दिनेश कुमार का बेटा धीरज (12 वर्ष) अचानक दौड़कर सड़क पर आने के कारण ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।

थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वे घायल बालक को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन धीरज ने दम तोड़ दिया।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल चालक को भी हिरासत में ले लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!