China President Xi Jinping Congratulates India on Republic Day

China President Xi Jinping Congratulates India on Republic Day


बीजिंग2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चीनी राष्ट्रपति ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत और चीन अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार बनें।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई संदेश भेजा है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

राजदूत शू फेइहोंग ने बताया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने मैसेज में कहा है कि भारत और चीन के लिए यह सही फैसला होगा कि दोनों देश अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साझेदार बनें, एक-दूसरे की सफलता में मदद करें और ड्रैगन और हाथी एक साथ नाचें।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया X पर ट्रम्प का मैसेज लिखा-

QuoteImage

अमेरिका के लोगों की ओर से मैं भारत सरकार और भारत के लोगों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं। अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते एक ऐतिहासिक संबंध साझा करते हैं।

QuoteImage

हाथी ताकत तो ड्रैगन सौभाग्य- समृद्धि का प्रतीक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में हाथी को ताकत, समझदारी और अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश जो बुद्धि और समृद्धि के देवता हैं, उनके साथ भी हाथी जुड़ा है। जैसे हाथी धीरे-धीरे चलता है, लेकिन बहुत ताकतवर होता है और मजबूती से चलता है, वैसे ही भारत धीरे-धीरे दुनिया में अपनी ताकत बढ़ा रहा है।

वहीं, चाइना डेली के मुताबिक, चीन में ड्रैगन को ताकत, सौभाग्य और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। चीनी कहानियों में ड्रैगन एक शक्तिशाली प्राणी है, जो बारिश और समृद्धि लाता है। ड्रैगन चीन की संस्कृति और पहचान का बड़ा हिस्सा है।

भारत में हाथी को ताकत, समझदारी और अच्छाई का प्रतीक है, वहीं चीन में ड्रैगन ताकत, सौभाग्य और शक्ति का प्रतीक है।

अमेरिकी डकोटा राज्य में ‘भारत का गणतंत्र दिवस’ घोषित

अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य के गवर्नर लैरी रोडेन ने भारत को उसके 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका के रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे।

गवर्नर रोडेन ने 26 जनवरी 2026 को अपने राज्य में ‘भारत का गणतंत्र दिवस’ घोषित किया है। उन्होंने यह संदेश सिएटल में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास के लिए एक वीडियो संदेश के जरिए दिया।

वीडियो में गवर्नर रोडेन ने कहा कि पिछले साल उनकी भारत के कौंसल जनरल प्रकाश गुप्ता से दो बार मुलाकात हुई थी और दोनों ही बैठकें बहुत अच्छी और सकारात्मक रहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भारत और अमेरिका मिलकर आगे और मजबूत संबंध बनाएंगे।

साउथ डकोटा के अलावा अमेरिका के वॉशिंगटन और अलास्का राज्यों के गवर्नरों ने भी 26 जनवरी 2026 को ‘भारत का गणतंत्र दिवस’ घोषित किया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी भारत को बधाई दी

वॉशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने इस मौके पर लोगों से भारतीय और भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों को पहचानने और भारत व वॉशिंगटन के बीच दोस्ती को सम्मान देने की अपील की।अलास्का के गवर्नर माइक डनलीवी ने भी लोगों से भारतीय समुदाय के योगदान और अलास्का व भारत के बीच रिश्तों को पहचानने की बात कही।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी भारत को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच पुराने और मजबूत रिश्ते हैं और दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, जरूरी खनिज और नई तकनीकों जैसे क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

मार्को रुबियो ने कहा कि क्वाड जैसे मंचों के जरिए भारत और अमेरिका के बीच कई स्तरों पर बातचीत और सहयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों से दोनों देशों को और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को फायदा मिला है और वह आने वाले समय में कॉमन लक्ष्यों पर साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हैं।

भारत ने आज 77वां गणतंत्र दिवस समरोह बना रहा

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

समारोह में पहली बार दो मुख्य अतिथि, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल हुए। 90 मिनट की परेड में अलग-अलग राज्यों और मंत्रालयों की 30 झांकियां दिखाई गईं।

परेड में तीनों सेनाओं ने अपनी ताकत दिखाई। एयरफोर्स के राफेल, जगुआर, मिग 29, सुखोई समेत 29 एयरक्रॉफ्ट शामिल हुए। इन्होंने सिंदूर, वज्रांग, अर्जन और प्रहार फॉर्मेशन बनाए।

सेनाओं ने मिसाइलें, बैटल एयरक्राफ्ट, नई बटालियन और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल घातक वेपन सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इनमें ब्रह्मोस और आकाश वेपन सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर सूर्यास्त्र, मेन बैटल टैंक अर्जुन और स्वदेशी मिलिट्री प्लेटफार्मों और हार्डवेयर की सीरीज शामिल थीं।

पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर…

—————–

यह खबर भी पढ़ें…

गणतंत्र दिवस परेड की 50 PHOTOS:पहली बार 2 कूबड़ वाले ऊंट और बाज दिखे, महिला जवान ने चलती बाइक पर 18 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़ी

गणतंत्र दिवस 2026 पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर देश की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इस साल परेड का विशेष सांस्कृतिक विषय ‘स्वतंत्रता का मंत्र- वंदे मातरम्’ था। पहली बार दो मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!