Chittorgarh Collectorate received a bomb threat: A message was received on the collector’s email ID, bomb and dog squad teams reached the spot. | चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट को मिली बम से उड़ाने की धमकी: कलेक्टर की मेल आईडी पर आया था मैसेज, बम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची मौके पर – Chittorgarh News
चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार सुबह कलेक्टर की ऑफिशियल मेल आईडी पर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
.
धमकी की सूचना मिलने के बाद दोपहर के समय उदयपुर यमुनेश जोशी अपनी टीम के साथ पहुंचे। बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड टीम चित्तौड़गढ़ पहुंची। सुरक्षा टीमों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय और आसपास के पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया।
कलेक्ट्रेट के सभी कमरों, गलियारों, पार्किंग एरिया और खुले स्थानों की बारीकी से जांच की गई। डॉग स्क्वायड की मदद से हर संदिग्ध स्थान को खंगाला गया, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक की मौजूदगी को समय रहते पकड़ा जा सके। धमकी में 5 बम प्लांट करने की बात कही गई।

