‘CM’s aim is to make Bihar number one’ – Minister Jama Khan | ‘CM का लक्ष्य बिहार को नंबर वन बनाना’-मंत्री जमा खान: नौघरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में विकास कार्यों का दिया हिसाब – Kaimur News

‘CM’s aim is to make Bihar number one’ – Minister Jama Khan | ‘CM का लक्ष्य बिहार को नंबर वन बनाना’-मंत्री जमा खान: नौघरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में विकास कार्यों का दिया हिसाब – Kaimur News


बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

.

कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मंत्री ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के परिश्रम और ताकत की बदौलत इस मुकाम पर हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि क्षेत्र के सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के प्रतीक

मंत्री जमा खान ने विपक्ष के विधायकों के जदयू के संपर्क में होने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के प्रतीक हैं।

जो लोग राज्य का विकास और अपना सम्मान चाहते हैं, वे निश्चित रूप से एनडीए में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार 20 वर्षों से बिना किसी जाति या धर्म के भेदभाव के राज्य की सेवा कर रहे हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान कार्यकर्ताओं के बीच।

उनका एकमात्र लक्ष्य बिहार को देश के मानचित्र पर नंबर वन बनाना है, जिसमें कैमूर का चौमुखी विकास भी शामिल है।

निशांत कुमार के आने से जदयू और मजबूत होगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर मंत्री ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के आने से जदयू और मजबूत होगी।

मंत्री जमा खान ने दावा किया कि उन्होंने क्षेत्र में 70% से अधिक विकास कार्य पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नहरों और सड़कों के निर्माण का कार्य जारी है। मंत्री ने जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!