Congress celebrated its 140th foundation day | कांग्रेस ने मनाया 140वां स्थापना दिवस: सेवादल का 102वां स्थापना दिवस भी मनाया गया, 15 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान – Ujjain News
कांग्रेस कमेटी ने रविवार को अपना 140वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल का 102वां स्थापना दिवस भी समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 15 वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के
.
समारोह शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन, क्षीरसागर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश परमार तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेस की विचारधारा तथा संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर, संगठन के प्रति लंबे समय से समर्पित योगदान देने वाले 15 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस के इतिहास, त्याग और संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक निरंतर संघर्ष किया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज एक बार फिर संघर्ष का समय है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई के सदस्य, पार्षदगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

